
इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अधिक से अधिक यूजर्स को लुभाने के लिए तथा प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को चुनौती देने के लिए न सिर्फ कम कीमत पर बेहतर प्लान्स लेकर आती है बल्कि साथ ही किसी न किसी ऑफर के जरिये भी मार्केट में अपना नाम सुर्खियों में रखती है। दूरसंचार कंपनी Bharti Airtel भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ही एक नया ऑफर लेकर आई है जिसके लिए कंपनी ने PepsiCo के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत पेप्सिको प्रोडक्ट यूज़ करने वाले एयरटेल यूजर्स को फ्री में 2 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
Airtel ने PepsiCo के साथ हुई इस साझेदारी की घोषणा करते हुए बताया है कि LAY’S, Kurkure, Uncle Chipps और Doritos के पैकेट्स पर कंपनी ने स्पेशल ‘कूपन कोड’ प्रिंट करवाये हैं। इनमें से किसी भी स्नैक चिप्स का पैकेट खरीदने के बाद यूजर्स को उनके पीछे छपे कूपन कोड को नोट करना है और ‘Airtel Thanks app’ में ‘My Coupons’ सेक्शन में इस कोड को डालकर उसे रिडीम करना है। एक बार रिडीम करने के बाद डाटा लिमिट एयरटेल ऐप में क्रेडिट हो जाएगी, जिसके जब चाहे अपने नंबर पर एक्टिव किया जा सकता है।
बता दें कि उपर बताए गए लेज़्, कुरकुरे, अंकल चिप्स और डोरिटॉज़ का 10 रुपये वाला पैकेट खरीदने पर 1 जीबी डाटा वाला कूपन मिलेगा तथा 20 रुपये वाले पैकेट में 2 जीबी इंटरनेट डाटा का वाउचर दिया गया है। इस ऑफर की एक खास बात यह भी है कि एक बार ऐप पर कूपन रिडीम करने के बाद यूजर्स के पास पूरी आजादी रहती है कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से 31 जनवरी 2021 तक जब चाहे तब उस डाटा को एक्टिव कर सकता है। एक बार डाटा एक्टिव करने के बाद 3 दिन तक उसका यूज़ किया जा सकेगा।
Airtel 448 रुपये प्लान
एयरटेल ने पिछले हफ्ते ही इस नए प्लान को 28 दिन की वैधता के साथ पेश किया गया है। 448 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डाटा दिया जा रहा है। इसका मतलब कुछ इस प्लान में यूजर्स को 84GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
Airtel 599 रुपये प्लान
अगर बात करें 599 रुपए वाले प्लान की तो यह भी एयरटेल का लेटेस्ट प्लान है। इस प्लान में भी डिज्नी+ हॉटस्टार के फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें को इसमें हर दिन 2जीबी डाटा और देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं, इस प्लान की वैधता 56 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।




















