
जियो का 0 रुपये वाला 4जी फीचर फोन इस 24 अगस्त से प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाला है। फोन के बाजार में आने से पहले ही अन्य टेलीकॉम तथा मोबाईल निर्माता कंपनियों में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। कुछ दिनों पहले जहां आईडिया ने इस बात को कबूला था कि वह वोडाफोन के साथ मिल कर एक सस्ते स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है, वहीं अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी जल्द ही अपना सस्ता 4जी स्मार्टफोन पेश करने वाली है।
जियो फोन में होगा सेल्फी कैमरा और साथ में 2-एमपी रियर कैमरा, जीपीएस के साथ फेसबुक, यू-ट्यूब भी चलेगा
जी हां, अब एयरटेल भी जियो को टक्कर देने के लिए अपना सस्ता 4जी स्मार्टफोन लाने वाली है। इकोनॉमिक टाईम्स की खबर के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी एयरटेल इस त्यौहार के सीज़न में दिवाली से आसपास अपना 4जी स्मार्टफोन पेश कर सकती है। खबर के अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को तकरीबन 2,500 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार 2,500 रुपये में स्मार्टफोन पेश करने के लिए इस दिनों एयरटेल देसी मोबाईल निर्माता कंपनी कॉर्बन और लावा से बात कर रही है और हो सकता है इन दोनों में से ही कोई कंपनी एयरटेल के इस स्मार्टफोन का निर्माण करें।

एयरटेल के इस प्रोजेक्ट के सामनें आने से इतना तो तय हो गया है कि एयरटेल का यह 2,500 रुपये वाला 4जी स्मार्टफोन जियो के 0 रुपये वाले फीचर फोन पर भारी पड़ सकता है। इस फोन के जरिये कंपनी का मुख्य टारगेट वो यूजर हो सकता है जो 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी देकर एक फीचर फोन तो खरीदता है लेकिन कुछ पैसे ज्यादा लगाकर एक स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम हो।
दुनिया का सबसे सस्ता फोन इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 299 रुपये
वहीं दूसरी ओर इस कीमत पर बड़ी स्क्रीन, अच्छा कैमरा तथा बेहतर बैटरी बैकअप से लैस 4जी स्मार्टफोन देना एयरटेल समेत इसके फोन की निर्माता कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। एक तरफ जहां एयरटेल को जियो फोन को टक्कर देनी होगी वहीं आइडिया द्वारा घोषित फोन की भी प्रतिद्वंद्वता भी झेलनी होगी।





















