
कल ही हमनें अपको जानकारी दी थी कि जियो के 0 रुपये वाले 4जी फीचर फोन में वीडियो कॉलिंग की सुविधा होगी। बेशक यह फोन 24 अगस्त से बुकिंग के लिस्ट होने वाला है तथा सितंबर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन आज हम जियोफोन की सारी डिटेल्स एक्सक्लूसिव आप तक लेकर आएं है। 91मोबाइल्स को मिली पुख्ता जानकारी से अनुसार जियोफोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा होगा तथा इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद होगा।
एक्सक्लूसिव: भीम ऐप से ही रिटेलर्स बुक कर सकेंगे 0 रुपये वाला जियो फीचर फोन
91मोबाइल्स को फोन की आॅफिशिल फाईल्स के साथ ही इसकी लाइव इमेंज प्राप्त हुई है। इस डिटेल के अनुसार जियोफोन के फ्रंट पैनल पर वीजीए सेल्फी कैमरा होगा जिसकी सहायता से यूजर्स वीडियो कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।
ताजा जानकारी के अनुसार जियोफोन में 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। अर्थात् आप अपनी मनपसंद मूवी, वीडियो तथा गानों को फोन के बेधड़क डाउनलोड कर पाएंगे। जियो का 0 रुपये वाला 4जी फीचर फोन जीपीएस इनेबल्ड मैप के साथ आएगा, जिससे इस फोन में नेविगेशन यूज़ करना बेहद आसान होगा।
इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए जहां इसमें गूगल क्रोम और मोज़िला फायरफॉक्स दिया गया है वहीं आपको जानकर खुशी होगी कि जियोफोन में आप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के साथ ही यूट्यूब का भी लुफ्त उठा सकेंगे। जियो टीवी, जियो सिनेमा तथा जियो म्यूजिक के साथ ही फोन में मौजूद जियो असिस्टेंट फीचर फोन के यूज़ का अनुभव ही बदल देगा।
एक्सक्लूसिव: 0 रुपये वाले जियो 4जी फीचर फोन में होगी वीडियो कॉलिंग, देखें फोन का लाइव इमेज
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2.4-इंच क्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। फोन में 3.5-एमएम आॅडियो जैक और टॉर्च लाइट मौजूद है। इसके अलावा आपको एफएम रेडियो भी मिलेगा। फोन में 1.2गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।























