
5G को लेकर इस समय भारतीय इंटरनेट यूजर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऑफिशियल होने से पहले ही हर तरफ इसे लेकर बातें हो रही हैं कि आखिरकार भारत में 5G नेटवर्क कब शुरू होगा। इंडिया से पहले लगभग 60 से ज्यादा देश ऐसे हैं जहां 5G सर्विस पहले से शुरू हो चुकी। वहीं, अब सामने आ रही एक नई रिपोर्ट से ऐसा लग रहा है कि इन 60 देशों में जल्द ही इंडिया का नाम भी शामिल होने वाला है क्योंकि भारतीय टेलिकॉम कंपनी Airtel ने भारत में 5जी की टेस्टिंग कर ली है और साफ तौर पर कहा है कि सरकारी मंजूरी समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी होते ही वह 5जी नेटवर्क की शुरुआत कर देगी।
वहीं, अब कंपनी ने बताया है कि वह चिपसेट मेकर क्वॉलकॉम की सहायता से भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत करेगी। एयरटेल क्वॉलकॉम के रेडियो एक्सेस नेटवर्क प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारत में हर यूजर्स तक 5G सर्विस उपलब्ध कराएगी। साथ ही 5G फिक्सड वायरलैस एक्ससे दिलाने में भी क्वालकॉम का अहम किरदार रहेगा। इसे भी पढ़ें: जियो ने किया ताकत का प्रदर्शन, 5जी तकनीक की हुई सफल टेस्टिंग, जल्द आएगा Jio 5G phone
भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा “एयरटेल हमेशा से नई टेक्नोलॉजी के मामले में आगे रहा है और हमारे नेटवर्क 5 जी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत में विश्व स्तरीय 5 जी को रोल-आउट करने की हमारी यात्रा में क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज का साथ मिलने से हमें खुशी है।”
आपको बता दें कि एयरटेल इंडिया में Qualcomm 5G RAN प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए RAN बेस्ड 5G नेटवर्क शुरू करने का प्लान कर रही है। इसकी मदद से घरों और ऑफिस में हाई स्पीड 5जी सेवा दी जा सकेगी। हालांकि, इसके ऑफिशियल होने को लेकर कोई डेट सामने नहीं आई है।
5G की टेस्टिंग
गौरतलब है कि एयरेटल ने हाल ही में हैदराबाद शहर में एक कर्मिशियल नेटवर्क पर LIVE 5G सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन और ऑर्केस्ट्रेट किया था, जिसके बाद ऐसा करने वाली एयरटेल देश की पहली दूरसंचार कंपनी बन गई थी। एयरटेल ने अपने मौजूदा उदारीकृत स्पेक्ट्रम को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में NSA (नॉन स्टैंड अलोन) नेटवर्क तकनीक के माध्यम से की थी। इसे भी पढ़ें: ये है Airtel का सबसे सस्ता डेली 2जीबी डाटा वाला प्लान, सबकुछ मिलेगा फ्री
5G डाउनलोड स्पीड
मौजूदा टेक्नोलॉजी की तुलना में Airtel 5G 10x स्पीड, 10x लेटेंसी और 100x कंसीलर देने में सक्षम है। विशेष रूप से, हैदराबाद में, उपयोगकर्ता 5जी फोन पर सेकंड के एक लंबी फिल्म डाउनलोड करने में सक्षम थे।























