Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! जल्द महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान

Join Us icon

अगर आप भी Airtel यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जल्द आने वाले दिनों में कंपनी अपने टैरिफ प्लान्स में बढ़ोत्तरी कर सकती है। हालांकि, इस पहली बार नहीं है जब एयरटेल द्वारा रिचार्ज प्लान महंगे करने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आ चुकी है। लेकिन, एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने एक इंटरव्यू में टैरिफ हाइक को लेकर हिंट दिया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि प्लान्स की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी हो सकती है और सुनिल मित्तल ने आखिर क्या कहा है।

सुनिल मित्तल ने दिया हिंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में सुनिल मित्तल ने कहा कि बाजार को टिकाऊ बनाने के लिए भारत में टेलीकॉम टैरिफ को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, टैरिफ हाइक कब होगा और कितना होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि एयरटेल भारत की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसका मकसद आने वाले समय में अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 300 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। इसी कारण जल्द से जल्द एयरटेल अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करना चाहती है।

एयरटेल के बाद जियो-वीआई भी बढ़ा सकती हैं प्राइस

इस खबर के बाद माना जा रहा है कि अगर एयरटेल का टैरिफ प्लान बढ़ता है तो मार्केट में मौजूद जियो और वीआई भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर किसी भी कंपनी की ओर से टैरिफ हाइक को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन, अक्सर ऐसा देखा गया है कि अगर कोई कंपनी इस तरह रिचार्ज प्लान बढ़ाती है तो दूसरी कंपनियां भी उसके बाद प्राइस भी बढ़ाती हैं।

एयरटेल बदल सकती है सिम

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्लास्टिक सिम कार्ड की जगह अब रिसाइक्लिड पीवीसी सिम कार्ड को बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, इसके लिए एयरटेल ने टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर इडेमिया सिक्योर ट्रांजैक्शन कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।

इसलिए बदलने वाले हैं एयरटेल सिम

एयरटेल की ओर से इस बात की जानकारी दी कि प्लास्टिक का सिम इस्तेमाल न होने से भविष्य में हर साल कार्बन डाइ आक्साइड उत्सर्जन में 690 टन से ज्यादा की कमी आएगी। एयरटेल के मुताबिक कंपनी पहली ऐसी कंपनी भी होगी जो रिसाइकलिंग से बने प्लास्टिक सिम कार्ड को तैयार करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here