
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूज़र्स को ज़ोरदार झटका दिया है। एयरटेल ने चुपके से अपने स्मार्ट रिचार्ज प्लान 45 रुपये (Airtel Rs 45 Plan) प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी का 49 रुपये (Airtel Rs 49 Plan) वाला प्लान भी कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। संभव है कि एयरटेल इस प्लान को धीरे-धीरे सभी सर्कल में बंद कर रहा हो। इन रिचार्ज प्लान का यूज कई यूज़र्स अपने नंबर एक्टिव रखने के लिए करते हैं। एयरटेल ने फिलहाल 45 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान बंद करने को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
Airtel ने 45 रुपये वाला प्लान जहां बंद हो गया है वहीं एयरटेल के वेबसाइट और ऐप के साथ साथ थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर भी ये रिचार्ज प्लान लिस्टिंग से रिमूव कर दिए गए हैं। एयरटेल के इन दोनों प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही 45 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को सिर्फ़ वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही 49 रुपये वाले प्लान में 38.50 रुपये का टॉक टाइम के साथ 100MB का डेटा भी मिलता है।

नंबर एक्टिवेट रखना पड़ेगा महंगा
एयरटेल यूजर्स के लिए अब वैलिडिटी बढ़ाने या फिर अपने नंबर को एक्टिव रखना महंगा होने वाला है। एयरटेल यूजर्स को नंबर एक्टिवेट रखने के लिए 79 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। एयरटेल के 79 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 64 रुपये का टॉकटाइम, 200MB का डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio लेकर आया धमाकेदार ऑफर! बिना रिचार्ज करे तुरंत मिलेगा हाई स्पीड डेटा- जानें ऑफर
Airtel ने पेश किया ब्लैक प्लान
एयरटेल ने अपने यूज़र्स के लिए Airtel Black Plan पेश किया है। एयरटेल ब्लैक के चार प्लान – 998 रुपये, 1,349 रुपये, 1,589 रुपये और 2,099 रुपये के प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में 998 रुपये वाले प्लान में एक DTH कनेक्शन और दो पोस्टपेड कनेक्शन मिलते हैं। इसके साथ ही 1,349 रुपये वाले प्लान में एक डीटीएच और तीन मोबाइल कनेक्शन मिलते हैं। यह भी पढ़ें : Vi लेकर आया डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio और Airtel को मिलेगी टक्कर
वहीं 1,589 रुपये वाले प्लान में एक फाइबर कनेक्शन और दो पोस्टपेड कनेक्शन मिलते हैं। इसके साथ ही 2,099 रुपये वाले प्लान में तीन पोस्टपेड कनेक्शन, एक फाइबर कनेक्शन और एक DTH कनेक्शन मिलता है। अगर आप इनमें से किसी फिक्स प्लान नहीं लेना चाहते हैं, तो एयरटेल आपको दो या दो से अधिक सर्विस को खुद चुनने का विकल्प भी देता है। एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड कनेक्शन पर उपलब्ध नहीं है।




















