एयरटेल लाया 195 रुपये का नया प्लान, हर दिन मिलेगा 1.25जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त

Join Us icon

एयरटेल ने हाल ही में 419 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया था जो 75 दिनों लिए कुल 105जीबी डाटा दे रहा है। वहीं आज फिर अपने प्रतिद्वंदी कंपनी को टक्कर देने तथा अपने यूजर्स को लाभ पहॅुंंचाते हुए एयरटेल द्वारा एक और नया प्लान पेश किया गया है। एयरटेल का यह नया 195 रुपये का है जो ढ़ेर सारे डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है।

एयरटेल द्वारा पेश किया गया 195 रुपये का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में तहत यूजर्स को 35जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा यूजर्य के नंबर पर ​प्रतिदिन 1.25जीबी डाटा के हिसाब से क्रेडिट होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ ही 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा।

airtel

इसी तरह एयरटेल अपने यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। इन वॉयस कॉल का यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर पर होगा तथा रोमिंग के दौरान भी ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री रहेंगी। गौरतलब है कि एयरटेल ने अपने इस प्लान में एसएमएस की सुविधा नहीं दी है। आज ज्यादातर कंपनियां जहां हर दिन के 100एसएमएस प्रदान कर रही है वहीं एयरटेल के इस प्लान में कोई भी एसएमएस नहीं मिलेगा।

वोडाफोन-आ​इडिया के रिचार्ज पर मिलेगा 375 रुपये का फायदा, जानें कैसे उठाए लाभ

लगे हाथ आपको बता दें कि एयरटेल द्वारा एक 168 रुपये का प्लान भी जारी किया हुआ है जो 28 दिनों तक हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा देता है। इस प्लान में वॉयस कॉ​ल फ्री मिलती है तथा साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को इस प्लान में ​हर दिन 100एसएमएस का फायदा भी दे रही है। एयरटेल की ओर से 195 रुपये वाला प्लान तथा 168 रुपये वाला प्लान फिलहाल चुनिंदा सर्किल्स में जारी किया गया है जो आने वाले दिनों में पूरे देश में रोलआउट हो जाएगा।