
देश के टेलीकॉम बाजार की सबसे बड़ी खबर इन दिनों वोडाफोन और आइडिया जैसी दिग्गज़ कंपनियों को एक हो जाना है। इन दोनों कंपनियों के एक हो जाने से न सिर्फ अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बेहद ही कड़ी हो गई है वहीं अब वोडाफोन-आइडिया देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी बन गई है। इस मर्ज़र के बाद अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए वोडाफोन-आइडिया ने बेहद ही शानदार आॅफर पेश किया है जिसमें ग्राहकों को हर रिचार्ज पर 375 रुपये के वाउचर और 25 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।
वोडाफोन-आइडिया-आइडिया ने अपने इस आॅफर के लिए डिजीटल वॉलेट पेटीएम से साझेदारी की है। इस आॅफर के तरह वोडाफोन व आइडिया के यूजर्स को पेटीएम से रिचार्ज कराने पर 25 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। सिर्फ इतना ही नहीं इस कैशबैक के साथ ही वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों को कंपनी द्वारा 375 रुपये के वाउचर भी प्रदान किए जाएंगे जिनका यूज़ अन्य शॉपिंग के साथ साथ फिल्म की टिकट बुक करने व पेटीएम मॉल पर कर सकेंगे।
पेटीएम पर 25 रुपये का कैशबैक जहां नये यूजर्स को पहले रिचार्ज के दौरान मिलेगा वहीं पहले से पेटीएम पर रिचार्ज करा चुके यूजर्स को कंपनी 20 रुपये का कैशबैक प्रदान करेगी। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को इस आॅफर का लाभ कम से कम 149 रुपये प्लान से रिचार्ज करने पर ही मिलेगा। लगे हाथ आपको बता दें कि वोडाफोन और आइडिया दोनों कंपनियों की ओर से 199 रुपये का एक प्लान पेश किया हुआ है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।
इस प्लान में कंपनी पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इन फ्री वॉयस कॉल का यूज़ पूरे देश में किसी भी नंबर पर बिल्कुल मुफ्त किया जा सकता है तथा रोमिंग के दौरान भी ये कॉल फ्री रहेंगी। इसके साथ ही वोडाफोन और आइडिया अपने यूजर्सर को हर दिन 1.4 जीबी 4जी डाटा भी दे रही हैं। यूजर 1 महीने में 39.2 जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को हर दिन के 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे।






















