Airtel ने पहले सर्विस को बंद करने का भेजा मैसेज फिर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Airtel.jpg

अगर आप भी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक Airtel के ग्राहक हैं और आपको कंपनी की ओर से सर्विस बंद करने का मैसेज मिला है तो आगे हम आपको इस मैसेज की सच्चाई के बारे में जानकारी देने वाले हैं। दरअसल, कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस मुद्दे की सूचना दी है। यूजर्स ने कहा कि उन्हें एयरटेल की ओर से एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, ‘आपकी चल रही सर्विस बंद कर दी गई हैं। जारी रखने के लिए, airtel.in प्रीपेड/प्रीपेड-रिचार्ज पर क्लिक करें या 121 डायल करें।

क्या है मैसेज की सच्चाई

अगर आपने हाल ही में अपना नंबर रिचार्ज किया है और फिर भी मैसेज प्राप्त हुआ है, तो आपको मैसेज को अनदेखा कर देना चाहिए। एक ट्विटर यूजर ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय @Airtel_Presence @airtelindia, मुझे अपने सभी नंबरों पर नीचे दिया गया संदेश मिला है। क्या यह किसी सिस्टम त्रुटि के कारण है? मेरे सभी नंबरों में वैध सक्रिय योजनाएं हैं। कृपया सुझाव दें। इसे भी पढ़ें: 5G की रफ्तार बढ़ाने के लिए Airtel को मिला Intel का साथ, जल्द मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

इस ट्विट पर एयरटेल ने जवाब दिया, “हमारी ओर से एक तकनीकी एरर के कारण आपको सर्विस को डिएक्टिवेट करने के संबंध में एक गलत SMS प्राप्त हो सकता है। कृपया इसे अनदेखा करें। इस हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”

अब 30 रुपए महंगा है Airtel का सबसे सस्ता प्लान

भारती एयरटेल के नए सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 49 रुपए की जगह 79 रुपए हो गई है। 79 रुपए का प्लान 49 रुपए के प्लान की तुलना में 30 रुपए अधिक महंगा है, लेकिन उपयोगकर्ताओं को इस प्लान के साथ 2 गुना अधिक डाटा और चार गुना अधिक आउटगोइंग वॉयस कॉलिंग मिनट दिए का लाभ भी मिल रहा है। 79 रुपए के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 1पैसा/सेकंड चार्ज किया जाता है। इसे भी पढ़ें: Airtel का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान हुआ बंद, अब कराना होगा कम से कम इतने रुपये का रिचार्ज

Airtel ने बंद किए ये प्लान

एयरटेल ने नए ग्राहकों के लिए 749 रुपए वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कंपनी की ओर से बंद कर दिया है और इसकी जगह कंपनी ने 999 वाला प्लान पेश किया है जो केवल फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जिसमें डेटा बेनिफिट्स हैं। भारती एयरटेल के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में दो मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन मिलता था।