Airtel ने लॉन्च किए अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर पैक, कीमत सिर्फ 51 रुपये से शुरू

Join Us icon

कुछ दिन पूर्व दिग्गज टेलीकॉम ब्रांड जियो और एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी कर दी थी। जिसके चलते ग्राहक परेशान हो रहे हैं। वहीं, अब Airtel अपने अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर पैक्स (Airtel unlimited 5G data Booster Packs) लेकर आया है। जिससे यूजर्स को थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि बूस्टर पैक का उपयोग करके 1GB या 1.5GB वाले प्लांस में भी 5G चलाया जा सकता है। आइए, आगे सभी पैक्स की डिटेल जानते हैं।

Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर पैक्स डिटेल्स

  • एयरटेल ने अपने अनलिमिटेड 5G बूस्टर पैक्स की शुरुआत मात्र 51 रुपए से की है। इसके साथ 101 और 151 रुपये के दो अन्य 5G बूस्टर पैक भी लॉन्च हुए हैं।
  • ऊपर बताए गए तीनों प्लांस के साथ ग्राहक 1GB प्रतिदिन या 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपने मौजूदा डेटा पैक्स में भी इन बूस्टर को एक्टिवेट कर सकते हैं। जिसके बाद फोन में 5G तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यही नहीं अपग्रेड प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा लाभ के अलावा अतिरिक्त 3GB, 6GB और 9GB डेटा प्रदान करते हैं।

बताते चलें कि एयरटेल ने हाल ही में अपने दो सबसे लोकप्रिय प्रीपेड डेटा पैक में बदलाव किया है। एक पैक में प्रतिदिन डेटा लाभ मिलता है, जबकि दूसरे में बेस प्लान की वैधता के दौरान बल्क डेटा दिया जाता है। यह पहले 181 और 301 रुपये का थे लेकिन बदलाव के बाद 181 डेटा पैक की कीमत अब 211 रुपये हो गई है। जबकि 301 रुपये वाला डेटा पैक 361 रुपये में मिलेगा।

एयरटेल के 211 रुपये वाले डेटा पैक में प्रतिदिन 1GB डेटा और 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। दूसरी ओर एयरटेल के 361 रुपये वाले पैक में 50GB डेटा मिलता है। इसमें वैधता मौजूदा प्लान के बराबर ही रहती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here