Jio Fiber को टक्कर देने के लिए Airtel ने चला ये दांव, फ्री मिलेगा 1,000GB डाटा

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी फाइबर सर्विस को ऑफिशियल तौर पर पेश किया था। इस सर्विस का लाभ 5 सितंबर से ले सकेंगे। वहीं, कंपनी इसके तहत 100 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक का प्लान देगी जिसके लिए आपको 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक चुकाने होंगे। वहीं, जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अपने तीन ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव किए हैं।
फिलहाल एयरटेल सिर्फ 4 ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करता है, जिसमें से तीन प्लान के साथ एक्सट्रा डाटा ऑफर किया जा रहा है। इन प्लान के साथ कंपनी एडिशनल डाटा के तौर पर 1000GB डाटा तक ऑफर कर रही है। हालांकि, अब आपको कितना एडिशनल डाटा मिलेगा यह आपके लिए गए प्लान पर निर्भर करेगा। इसे भी पढ़ें: Jio बना देश का नंबर 1 मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी, Airtel Vodafone हुए पीछे
एडिशनल डाटा ऑफर की पेशकश एयरटेल बेसिक प्लान 799 रुपए, 1,099 रुपए वाले एयरटेल एंटरटेनमेंट प्लान और 1,599 रुपए वाले एयरटेल प्रीमियम प्लान के साथ की जा रही हैै। वहीं, ब्रॉडबैंड में एयरटेल वीआईपी प्लान भी है, जिसकी कीमत 1,999 रुपए है। वीआईपी प्लान में यूजर को बिना FUP लिमिट के अनलिमिटेड डाटा मिलता है तो इस प्लान में एडिशनल डाटा की जरूरत नहीं हैं।
अगर बात करें 799 रुपए वाले एयरटेल बेसिक प्लान की तो इसमें यूजर्स को 200GB एडिशनल डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान के साथ आपको 100GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा एडिशनल मिलने वाले 200GB डाटा के लिए आपको 6 महीने की वैधता मिलागा। प्लान में 40Mbps स्पीड, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी लोकल कॉल्स के साथ एयरटेल थैंक्स के लाभ मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio की वजह से लगने वाला है Airtel और Vodafone Idea पर 3,050 करोड़ का जुर्माना, हैरान कर देगी यह वजह
वहीं, 1099 रुपए वाले एयरटेल एंटरटेनमेंट प्लान में यूजर्स को 500GB का एडिशनल डाटा मिलेगा, जिसके साथ 6 महीने की वैधता भी मिलेगी। एडिशनल डाटा के अलावा इस प्लान के साथ 300GB डाटा 100Mbps स्पीड के साथ मिलता है। वहीं, प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ एयरटेल थैंक्स का लाभ मिलेगा।
आखिर में 1599 रुपए वाले प्रीमियम प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 1000जीबी का एडिशनल डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्रीमियम प्लान में 600GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में एयरटेल थैंक्स का लाभ व अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल का लाभ मिलता है।