Jio बना देश का नंबर 1 मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी, Airtel Vodafone हुए पीछे

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रिलायंस जियो ने आईडिया वोडफोन को पीछे छोड़ देश की नंबर एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है। वहीं आज रिलायंस जियो की एजीएम मीटिंग के दौरान कंपनी मुकेश अंबानी ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मुकेश अंबानी ने बताया कि “340 मिलियन यूजर बेस के साथ कंपनी भारत की नंबर एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि “यूजर बेस के अलावा रेवेन्यू के मामले में भी कंपनी नंबर एक बन गई है। 1,30,000 करोड़ का रेवेन्यू जियो से रहा जो कि एक रिकॉर्ड है।”

jio

मीटिंग के दौरान जियो पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि “कंपनी न सिर्फ भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता बन गई है बल्कि विश्व की नंबर दो मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है और कंपनी इसमें निरंतर ग्रोथ कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कंपनी हर माह लगभग 10 मिलियन नए सबस्क्राइबर जोड़ रही है जो​ कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।”

हालांकि जून में टैलीकॉम रेग्यूलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) ने कए रिपोर्ट जारी की थी जिसमें यह कहा गया था कि Reliance के पास 331.3 मिलियन ग्राहक हैं। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया के पास जून 2019 में 320 मिलियन ग्राहक थे लेकिन अब कंपनी ने इसे पार कर लिया है।

मीटिंग के दौरान जियो पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी न सिर्फ भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता बन गई है बल्कि विश्व की नंबर दो मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है और कंपनी इसमें निरंतर ग्रोथ कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी हर माह लगभग 10 मिलियन नए सबस्क्राइबर जोड़ रही है जो​ कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

वोडाफोन आइडिया ने कुछ दिन पहले ही एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा था कि “हमारा ग्राहक आधार वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में 334.1 मिलियन से घटकर 320.0 मिलियन हो गया।” वोडाफोन-आइडिया के विलय के बाद से कंपनी अब तक सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी। दोनों कंपनी जब साथ आईं थीं तब ग्राहकों की संख्या 400 मिलियन थी। परंतु पिछले कुछ सालों में जियो के मुकाबले कंपनी ने अपना बड़ा उपभोक्ता आधार खोया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here