भारत में लॉन्च हुई Airtel Xstream AirFiber सेवा, कीमत मात्र 799 रुपये से शुरू

भारत में JIO की एंट्री के बाद से ही टेलिकॉम कंपनियों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। एक दूसरे को टक्कर देते हुए टेलिकॉम कंपनियां एक से एक प्रोडक्ट पेश करती आई हैं। वहीं, अब Bharti Airtel ने सोमवार को अपनी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) Airtel Xstream Airfiber सेवा लॉन्च की है।
देश का पहला 5G वायरलेस Wi-Fi
Airtel ने एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर की शुरुआत करते हुए देश के पहले 5G वायरलेस वाई-फाई की शुरुआत की है। यह इन-बिल्ट वाई-फाई 6 टेक्नोलॉजी से लैस प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है। यह आपको इनडोर कवरेज प्रदान करने में मददगार साबित होगा। इसका सबसे अच्छा फीचर यह है कि, इसमें एक साथ 64 डिवाइसों को कनेक्ट किया जा सकेगा। हालांकि, अभी Airtel Xstream Airfiber का लाभ सिर्फ दिल्ली और मुंबई के उपभोक्ता ही ले सकते हैं। बता दें, यह 2022 में लॉन्च हुए Jio AirFiber जैसा ही दिखता है। लेकिन जिओ की ये सेवा अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है।
Airtel Xstream AirFiber की कीमत
Airtel Xstream AirFiber सेवा ग्राहकों को 799 रुपये प्रति माह (18% GST अतिरिक्त) में मिलेंगी। इस कीमत में आपको 100Mbps तक की स्पीड और अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा मिलेगा। नई सेवा का लाभ लेने के लिए 2,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट भी जमा करना होगा। कंपनी का कहना है कि, एयरफाइबर कई शहरों में उपलब्ध होगा और चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसे करें सेटअप
Airtel Xstream AirFiber को सेटअप करने के लिए आपको तीन आसान सी स्टेप फॉलो करना होगा।
स्टेप 1
Xstream AirFiber सेट करने के लिए, नजदीकी एयरटेल स्टोर से एयरफाइबर डिवाइस लें।
स्टेप 2
आप ऐप के माध्यम से Xstream AirFiber डिवाइस को सही स्थान पर सेट करें।
स्टेप 3
क्यूआर कोड को स्कैन कर Wi-Fi का नाम चुनें और अपने डिवाइस को कनेक्ट करें।
कंपनी ने इस मौके पर बताया है कि, पिछले 3-4 सालों में घर पर Wi-Fi की जरूरत तेजी से बढ़ी है और फाइबर सेवा के भारत में लगभग 34 मिलियन घरेलू कनेक्शन हैं। हालांकि, वर्तमान समय में भी लाखों लोगों तक फाइबर नहीं पहुंच पाया है। इसलिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर इसमें कारगर साबित होगा। वहीं, सभी एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर डिवाइसों का निर्माण ”मेक इन इंडिया” कार्यक्रम के तहत भारत में किया जाएगा।