अक्षय की राम सेतु बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/ram-setu-prime-video.jpg

Akshay Kumar Ram Setu Film: Akshay Kumar की आने वाली फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की नई झलक सामने आई है। वहीं, इस नई झलक में खिलाड़ी कुमार एक हाथ में मशाल लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, नए लुक के साथ यह अनाउंसमेंट (Ram Setu Trailer) भी हुई है कि फिल्म सिनेमाघर में रिलीजी ने होते हुए विशेष रूप से सीधा ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ‘राम सेतु’ में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। आइए आगे जानते हैं कि कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म स्ट्रीम की जाएगी।

Akshay Kumar Ram Setu Film on Amazon Prime

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार को एक-दो नहीं बल्कि मुंबई में करीब 40 वेब सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया है। इनमें से कुछ के बारे में पहले से ही लोगों को पता है लेकिन कुछ नई फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जनता को अभी पता लगा है। इस घोषणा के साथ ही बताया गया है कि अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भुरुचा स्टारर फिल्म राम सेतु अमेजन प्राइम पर ही रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है। इसे भी पढ़ें: KGF 2 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

कब होगी रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ‘राम सेतु’ फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसे दिवाली 2022 के आस-पास अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन और सत्यदेव के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं जबकि विक्रम मोटवानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार यानी 28 अप्रैल को अगले 24 महीनों (2022-2023) में स्ट्रीम की जानें वाली 40 से अधिक नई फिल्में और वेब सीरीज की जानकारी दी है। ये सभी वेब सीरीज और फिल्में आने वाले समय में रिलीज की जाएंगी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार की राम सेतु से लेकर शाहिद कपूर की फर्जी तक मौजूद है। हिंदी भाषी सीरीज और फिल्मों के अलावा प्राइम की इस लिस्ट में तमिल तेलुगू और अन्य भाषाओं की फिल्मों का भी ऐलान किया गया है। इसे भी पढ़ें: Bachchan Pandey अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख सकेंगे

लेटेस्ट वीडियो

ये वेब सीरीज होंगे रिलीज

अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाले नए टीवी शो में की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर की थ्रिलर सीरीज फ़र्ज़ी, सोनाक्षी सिन्हा का सीरियल किलर ड्रामा दहाद और जोया अख्तर, के के मेनन की एक्शन क्राइम ड्रामा बंबई मेरी जान शामिल होगी। इसके अलावा विक्रमादित्य मोटवानी की जुबली, करण जौहर द्वारा निर्मित कॉमेडी-ड्रामा कॉल मी बाई, जूही चावला के साथ हश हश और आर्य के नेतृत्व वाली साइंस-फाई थ्रिलर द विलेज, ऐश्वर्या राजेश के साथ क्राइम थ्रिलर सुज़ल और रसिका दुगल -स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर अधुरा भी शामिल होगी।