स्टाइलस के साथ भारत में लॉन्च होगा Alcatel V3 Ultra फोन, डिजाइन आया सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/alcatel-v3-ultra-name-design-revealed-india-launch-soon.jpg
Highlights

भारत में Alcatel की वापसी का पहला स्मार्टफोन Alcatel V3 Ultra होगा। इसकी घोषणा Madhav Sheth ने की है, जो भारत में इस फोन की लॉन्चिंग की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फोन का नाम और डिजाइन शेयर किया है। डिवाइस के बॉक्स पर Alcatel की फ्रेंच विरासत को हाइलाइट किया गया है और यह भी दर्शाया गया है कि अब यह भारत में उपलब्ध है या यहीं पर बनाया जा रहा है। पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसके साथ स्टाइलस सपोर्ट मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Alcatel V3 Ultra की पहली झलक