108MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Alcatel V3 Ultra 5G फोन, कंपनी ने बता दी सारी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

फ्रेंच टेक ब्रांड अल्काटेल ने बीते दिनों ही अनाउंस कर दिया गया था कि वह भारत में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से Alcatel V3 series को पेश किया जाएगा जिसके तहत तीन मोबाइल फोन लॉन्च होने की उम्मीद है। इन्हीं में से एक अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी फोन की डिटेल्स अब कंपनी की ओर से शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Alcatel V3 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

Alcatel V3 Ultra 5G में 6.8 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्क्रीन NXTPAPER टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो एंटी-ग्लेयर, लो ब्लू लाइट और पेपर-जैसे अनुभव के साथ आती है। इसमें Max Ink मोड सपोर्ट है, जिससे यूज़र एक बटन दबाकर डिस्प्ले को फुल-कलर ई-पेपर स्क्रीन में बदल सकते हैं।

प्रोसेसर

कंपनी ने बता दिया है कि फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। प्रोसेसर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और मीडिया कंजंप्शन में अच्छा प्रदर्शन करता है।

कैमरा

V3 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। यह सेटअप खासकर हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग और वाइड-एंगल शॉट्स के लिए उपयुक्त है। सेल्फी कैमरा की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

बैटरी

Alcatel ने इस फोन में 5010mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Max Ink मोड के साथ यह बैटरी 7 दिनों तक का बैकअप दे सकती है। साथ ही, इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।

अन्य फीचर्स

फोन में डुअल स्पीकर सिस्टम के साथ DTS साउंड सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा, जिसे 8GB वर्चुअल रैम से मिलाकर 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, बिल्ट-इन स्टाइलस, Eye Care Assistant (नाइट मोड) और eSIM सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इस डिवाइस का हिस्सा होंगे।

Alcatel V3 series लॉन्च डिटेल

अल्काटेल वी3 सीरीज 27 मई को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत तीन मोबाइल फोन लाए जाएंगे जिनमें Alcatel V3 Ultra के साथ Alcatel V3 Classic और Alcatel V3 Pro 5G फोन भी शामिल रहेगा। 27 मई की दोपहर 12 बजे इन मोबाइल फोन की कीमत और सेल डिटेल्स की जाकनारी दी जाएगी। बताते चलें कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस सीरीज का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और यहां भी सीरीज लॉन्च को लाइव देखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here