Amazon Great Indian Festival Sale : अमेजन के स्मार्ट टीवी पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, ये हैं सबसे बेस्ट डील्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/Best-TV-Deals-H.jpg

Amazon Great Indian Festival Sale : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन प एनुअल फ़ेस्टिवल सेल Amazon Great Indian Festival Sale लाइव हो चुकी है। आज 22 सिंतबर को फिलहाल अमेजन प्राइम मैंबर्स के लिए सेल शुरू हुई है। रेगुलर बॉयर्स के लिए सेल 23 सिंतबर से शुरू होगी। सेल के दौरान अमेजन की हर कैटगरी के प्रोडक्ट पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की फेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर भी धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको अमेजन इंडिया की सेल के दौरान सबसे बेस्ट डील पर मिल रहे स्मार्ट टीवी के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सीजन सेल के दौरान मिल रहे बेस्ट टीवी डील्स इस प्रकार हैं।

Amazon Great Indian Festival Sale : बेस्ट स्मार्ट टीवी डील्स

Redmi 32Inch HD Ready Smart TV

Deal Price

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi के 32-इंच स्मार्ट टीवी अमेजन की फेस्टिवल सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। Redmi का यह स्मार्ट टीवी Android 11 पर रन करता है। यही टीवी HD Ready Smart LED TV है, जिसमें 32 इंच का वाइड डिस्प्ले दिया गया है। रेडमी के इस टीवी के खासियतों की बात करें तो यह HD-रेडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो विविड पिक्चर, डुअल बैंड वाईफाई जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर करता है।

प्राइस – 24,999 रुपये
डील प्राइस – 8,099 रुपये

OnePlus 32 Inch Y Series Smart TV

Deal Price

वनप्लस का यह स्मार्ट टीवी यूनीक टीवी स्टेंड के साथ आता है। OnePlus Y सीरीज के टीवी में HD Ready LED डिस्प्ले दिया है जो कि बड़ी रेंज के कलर्स सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस टीवी में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें OnePlus कनेक्ट, क्रोमकास्ट, प्ले स्टोर, गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वनप्लस के इस टीवी में Netflix, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्राइस – 19,999 रुपये
डील प्राइस – 8,774 रुपये

OnePlus Y Series 4K Smart TV

Deal Price

OnePlus 43 इंच 4K UHD टीवी को बैजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए HDR10+ HDR10, HLG और MEMC के साथ Gamma Engine का सपोर्ट दिया गया है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और डुअल बैंड वाई-फाई दिया गया है। इस टीवी में 24W का स्पीकर दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस का यह टीवी वनप्लस कनेक्ट इकोसिस्टम सपोर्ट करता है। टीवी में Netflix, Youtube, Prime Video, Hotstar, SonyLiv, Hungama, JioCinema, Zee5, Eros Now, Oxygen Play जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।

प्राइस – 39,990 रुपये
डील प्राइस – 22,499 रुपये

Samsung 43 Inch Crystle 4K Neo Series TV

Deal Price

सैमसंग के 43″ स्मार्ट टीवी में 4K प्रो UHD (3840 x 2160 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी के टॉप फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें वॉयस असिस्टेंट्स, स्मार्ट रिमोट, और PC मोड, स्क्रीन मिररिंग, टैप व्यू मोड़ मिलता है। सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी टाइज़ेन ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यह टीवी नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम, सोनी लिव, ज़ी 5, यूट्यूब जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल आते हैं। इस टीवी में साउंड आउटपुट के लिए 20W का स्पीकर दिया गया है जो डॉल्बी डिजिटल प्लस का सपोर्ट दिया गया है।

प्राइस – 47,900 रुपये
डील प्राइस – 26,740 रुपये

LG 43 Inch UHD Ultra 4K TV

Deal Price

LG का 43 इंच स्मार्ट टीवी में 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेस रेट 60Hz है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट और Bluetooth 5.0, Optical और Ethernet पोर्ट दिया गया है। टीवी में साउंड आउटपुट के लिए 20W का स्पीकर दिया गया है। यह टीवी AI ThinQ & WebOS 22 पर रन करता है। इसके साथ ही एलजी के इस टीवी में Game Optimizer भी दिया गया है। इस टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Apple TV, SonyLIV, Discovery+, Zee5 जैसे अल्टीमेट ओटीटी एप्स का सपोर्ट मिलता है।

प्राइस – 49,990 रुपये
डील प्राइस – 25,490 रुपये

Acer 55 Inch series 4k UHD Series

Deal Price

Acer का 55 इंच 4K टीवी को अमेजन पर चल रही ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी Android 11 प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस टीवी में Dual Band Wifi, 2-वे Bluetooth का सपोर्ट दिया गया है। इसमें ब्लू लाइट रिडक्शन इंटेलिजेंट फ्रेम स्टेबलाइजेशन इंजन और डायनेमिक सिग्नल कैलिब्रेशन जैसे फीचर मिलते हैं। एसर के इस स्मार्ट टीवी में Netflix, Youtube, Prime Video, Amazon Music, Hotstar,Spotify, Voot, VootKids, MxPlayer, SonyLiv, Hungama, Zee5, Eros Now जैसे ऐप्स प्री इंस्टॉल आते हैं।

प्राइस – 47,990 रुपये
डील प्राइस – 26,499 रुपये

Amazon Basic 43” 4K Smart TV

Deal Price

Amazon Basic का 43 इंच स्मार्ट टीवी सेल के दौरान 20 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का रेजलूशन फुल एचडी 1920×1080 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 2 HDMI पोर्ट, Blu-Ray पोर्ट, दो USB पोर्ट और IR Port दिया गया है। इस टीवी का साउंड आउटपुट 20 Watts है। यह टीवी अमेजन के टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम Fire TV पर रन करता है जो Alexa और Alexa वॉइस कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है। टीवी में Prime Video, Netflix, Disney + Hotstar, YouTube समेत 5000 से ज्यादा ऐप्स Fire OS स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

प्राइस – 44,000 रुपये
डील प्राइस – 18,249 रुपये

Redmi 43 Inch UHD Smart Led TV

Deal Price

Redmi 43-इंच 4K स्मार्ट टीवी कम बजट में बेहतर ऑप्शन है। अमेजन सेल में इस टीवी को और भी सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। Redmi 43-इंच 4K Smart TV में 4K HDR Dolby Vision डिस्प्ले पैनल मिलता है जिसमें Vivid Picture Engine दिया गया है जो वाइब्रेंट विजुअल ऑफर करता है। इसके साथ ही यह टीवी एंड्रॉयड 10 पर आधारित PatchWall 4 UI पर रन करता है। Redmi TV में पावरफुल 30W Dolby Audio स्पीकर मिलता है जो DTS-HD और DTS Virtual: X सपोर्ट के साथ आता है। Redmi 4K Smart TV वैल्यू फॉर मनी स्मार्ट टीवी है जो शानदार साउंड और पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है।

प्राइस – 42,999 रुपये
डील प्राइस – 21,249 रुपये

TCL 40 Inch FHD Smart LED TV

Deal Price

TCL के 40 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी स्लिम डिजाइन के साथ आता है, जिसमें Full HD रेजलूशन वाला A+ ग्रेड पैनल दिया गया है। यह डिस्प्ले माइक्रो डिमिंग सपोर्ट और रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीसीएल के इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी केलिए 2 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट दिया गया है। इस टीवी में 20 Watts आउटपुट और पावरफुल 2 स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इस टीवी में 64 bit Quad Core प्रोसेसर और 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया जा सकता है। इस टीवी में Prime video, Youtube, Netflix जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।

प्राइस – 15,291 रुपये
डील प्राइस – 15,291 रुपये

Amazon Basics 55’’ 4K UHD LED Fire TV

Deal Price

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी को क़रीब 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस टीवी की डिस्प्ले का रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ़्रेश रेट फ्रेश रेट: 60 हर्ट्ज़ है। अमेजन बेसिक के इस स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI 2.0 पोर्ट, 1 USB 3.0 और 1 USB 2.0 पोर्ट , IR पोर्ट दिए गए हैं। टीवी में साउंड आउटपुट के लिए 20W का पावरफुल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह टीवी अमेजन के Fire TV OS पर रन करता है, जिसमें Netflix, Disney + Hotstar, YouTube जैसे ऐप्स प्रीइंस्टॉल आते हैं।

प्राइस – 60,000 रुपये
डील प्राइस – 30,749 रुपये