Amazon Prime Day Sale : iPhone से लेकर Samsung और Xiaomi के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें, ये हैं सबसे बेस्ट डील

Amazon Prime Day Sale के दौरान Apple, Xiaomi, Samsung और Oppo के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें जा सकते हैं।

Join Us icon

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India पर Amazon Prime Day Sale लाइव हो चुकी है। अमेजन की यह सेल सिर्फ प्राइम मैंबर्स के लिए हैं। सेल के दौरान अमेजन पर स्मार्टफोन से लेकर सभी प्रोडक्ट पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अपने लिए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमेजन की प्राइम डे सेल बेस्ट ऑप्शन है। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। Amazon Prime Day Sale के दौरान Apple, Xiaomi, Samsung और Oppo के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें जा सकते हैं। यहां हम आपको अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिल रहे धमाकेदार डील्स के बारे में आपको जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Apple iPhone 13

Apple iPhone 13 में 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जोकि OLED पैनल है, जिसका रेजलूशन 2532×1170 पिक्सल है। Apple iPhone 13 को Apple A15 Bionic प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। एप्पल का यह फोन 4GB RAM और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज के ऑप्शन में बिक्री के लिए आता है। Apple iPhone 13 में 3,240mAh की बैटरी और 20W तक फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Apple iPhone 13 में सेल्फी के लिए 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में 12MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस मिलता है। यह फोन iOS 15 पर रन करता है।

प्राइस – 79,900 रुपये
डील प्राइस – 64,900 रुपये

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Android 12-पर आधारित OxygenOS रन करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W AirVOOC वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 8MP टेलीफोट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

प्राइस – 66,999 रुपये
डील प्राइस – 60,999 रुपये

Redmi K50i 5G

Redmi K50i 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full-HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz है। Redmi K50i स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दिया गया है। रेडमी का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI पर रन करता है। शाओमी का यह फ़ोन MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए Redmi K50i 5G स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 8MP का फ़्रंट फेंसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में 5,080mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

प्राइस – 25,999 रुपये
डील प्राइस – 20,999 रुपये

iQOO 9 5G

iQOO 9 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का LTPO 2.0 E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। आइकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4,350mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में VC लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन में Android 12 OS पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO 9 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48MP, 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 13MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

प्राइस – 39,990 रुपये
डील प्राइस – 35,990 रुपये

Redmi Note 10T 5G

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ Dot डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन की डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन मिलती है। शाओमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह फोन Android 11-पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

प्राइस – 16,999 रुपये
डील प्राइस – 10,999 रुपये

Samsung Galaxy M52 5G

Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ LCD पैनल मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जो Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो शूटर दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 32MP का सेंसर दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 11-पर रन करता है।

प्राइस – 34,999 रुपये
डील प्राइस – 19,999 रुपये

iQOO Z6 5G

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2408×1080 पिक्सल है। आइकू का यह फोन Panda Glass प्रोटेक्शन लेयर के साथ आता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर और Adreno 619 GPU के साथ आता है। यह फोन Android 12 पर आधारित Funtouch 12 पर रन करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही कैमरा की बात करें तो iQOO Z6 में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP पोर्टेट लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

प्राइस – 19,999 रुपये
डील प्राइस 13,999 रुपये

Oppo A54

OPPO A54 स्मार्टफोन में 6.51-इंच का HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ आता है। OPPO A54 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP + 2MP के कैमरा सेंसर मिलते हैं। इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

प्राइस – 17,990 रुपये
डील प्राइस – 11990 रुपये

 

realme narzo 50

Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी नारजो स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। रियलमी के इस फोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ 5GB तक वर्चुअल रैम दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Narzo 50 स्मार्टफोन में 50MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और B&W लेंस दिया गया है। रियलमी के इस पोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

प्राइस – 15,999
डील प्राइस – 9,999

Tecno Spark 9

Tecno Spark 9 स्मार्टफोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। टेक्नो का यह फोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। टेक्नो के इस फोन में 6GB रैम और 5GB का वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह 11GB के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। कैमरा की बात करें तो Spark 9 स्मार्टफोन में 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन Android 12-पर आधारित HiOS UI पर रन करता है।

प्राइस – 9,499 रुपये
डील प्राइस – 8,499 रुपये

 

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here