Google ने तोड़ी 10 साल पुरानी परंपरा, Android 10 के नाम से जाना जाएगा अगला ऑपरेटिंग सिस्टम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/Android-10.jpg

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने इस साल मई में आयोजित हुई वार्षिक बैठक Google I/O 2019 में एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया था। हालांकि, उस समय इस ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं, Google ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उसके नेक्स्ट जेनरेशन के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम Android Q नहीं, बल्कि Android 10 होगा।

इसके साथ ही गूगल ने अपना 10 साल पुरानी परंपरा खुद ही तोड़ दी है। दरअसल, Google एक दशक से अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का ना किसी डीजर्ट पर रखती आ रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि Android Pie के बाद कंपनी इस बार Android Q का नाम किसी डीजर्ट पर रखेगी। हालांकि, ऐसा न करते हुए Google ने अपने ने ओएस का नाम Android 10 रखा है। इसे भी पढ़ें: ये 21 स्मार्टफोन सबसे पहले होेंगे Android Q पर अपडेट, देखें क्या आप भी बन गए हैं लकी यूजर

Pic Credit : mobilesyrup

एंडरॉयड प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेजिडेंट समीर सामत ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘एक ग्लोबल ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर ये नाम कुछ ऐसे होने चाहिए जो स्पष्ट हो और दुनिया में हर कोई इससे रिलेट कर सके। ऐसे में ऐंड्रॉयड के अगले वर्जन के लिए साधारण तौर पर नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा और इसे एंडरॉयड 10 के नाम से जाना जाएगा।’

हालांकि, अब तक कंपनी ने नए सॉफ्टवेयर के बार में यह जानकारी नहीं दी है कि इसे कब तक उपलब्ध कराया जाएगा।। लेकिन, पोस्ट के मुताबिक इसे आने वाले हफ्तों में एंडरॉयड 10 के फाइनल रिलीज के साथ जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि Google Android 10 beta 3 वर्ज़न को OTA यानि ओवर द एयर के साथ ही System Image Flash के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।