
विश्व भर में एंडरॉयड फोन उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है और जाहिर सी बात है जहां संख्या ज्यादा है वहां लोगों के साथ परेशानी भी ज्यादा होगी। आए दिन एंडरॉयड फोन उपभोक्ता फोन में कुछ न कुछ परेशानी लेकर शिकायत करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक बड़ी परेशानी है फोने को बार-बार रीस्टार्ट होना और क्रैश होना।
आप किसी काम के लिए फोन को उठाते हैं लेकिन उससे पहले ही आपका फोन रीस्टार्ट हो जाता है और क्रैश करने लगता है। कभी—कभी तो ऐसा किसी भी फोन में हो सकता है लेकिन बार—बार होने लगे तो समझें कि यह बहुत बड़ी परेशानी है। बार-बार रिस्टार्ट होने का मतबल है कि आपका डिवाइस बूट लूप में फंस रहा है।
परंतु आपको बता दूं कि इस समस्या का समाधान खुद भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको सर्विस सेंटर में जाकर पैसा बहाने की आवश्यकता नहीं है। आगे हमनें ऐसा इस समस्या का आसान समाधान बताया है।
जानें अपने पुराने फोन को कैसे रख सकते हैं नए जैसा
रिस्टार्ट की समस्या
ओएस अपडेट देखें
रिस्टार्ट की समस्या आॅपरेटिंग सिस्टम पुराना होने की वजह से आ सकती है। ऐसे में सबसे पहले अपने फोन की सेटिंक में जाकर अबाउट फोन का चुनाव करें। यहां सॉफटवेयर अपडेट का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें। यदि कोई अपडेट आया है तो अपने फोन को अपडेट करें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

स्टोरेज की करें जांच
यदि अब भी समस्या बरकरार है तो सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। यहां आपको स्टोरेज का विकल्प दिखाई देगा उसे क्लिक करें। यहां से आप देख सकते हैं कि फोन में कितनी इंटरनल मैमोरी बची है। यदि फोन की इंटरनल मैमोरी 10 फीसदी से कम है तो भी आपका फोन बार—बार रिस्टार्ट हो सकता है या फिर क्रैश हो सकता है। ऐसे में आप अपने एंडरॉयड फोन की इंटरनल मैमोरी खाली करें।
इंटरनल मैमोरी खाली करने के लिए उन ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करें जिनका उपयोग नहीं करते। वहीं मीडिया और फोटो से पुराने वीडियो व फाइल को भी डिलीट कर ;जिनका आप उपयोग नहीं करतेद्ध काफी जगह बना सकते हैं। इससे फोन की समस्या का समाधान हो जाएगा।
जानें क्यों न खरीदें 16जीबी इंटरनल मैमोरी वाला स्मार्टफोन
यदि ऐप्लिकेशन क्रैश हो रहा है
कई बार ऐसा होता है कि आप फोन में ऐप्लिकेशन आॅन करते हैं और वह बार—बार क्रैश हो जाता है। इससे आपको काफी झुंझलाहट भी होने लगती है। परंतु इस समस्या का भी समाधान आसान है। इसके लिए
1. सबसे पहले आप अपने फोन फोन में उपलब्ध उस ऐप्लिकेशन का अपडेट जांचें। इसके लिए आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा नहीं तो आप गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें। वहां से मेन्यू में जाएं। यहां आपको माई ऐप्स एंव गेम्स का विकल्प दिखाई देगा। उसे क्लिक करें। इसके साथ ही अपडेट की लिस्ट आ जाएगी। आप सभी ऐप्लिकेशन को अपडेट कर दें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
2. यदि अब भी बना है तो अपने फोन से उन ऐप्स को अन इंस्टॉल कर दें जिनका उपयोग आप नहीं करते।
3. यदि किसी खास ऐप्लिकेशन में क्रैश की समस्या है तो एक बार आप उस ऐप को फोर्स स्टॉप करें। इसके लिए अपको फोन की सेटिंग में जाकर ऐप्स का चुनाव करना है।ऐप्स में आपको आॅल टैब्स में जाना है और यहां से उस ऐप का चुनाव करें जो बार—बार क्रैश हो रहा है। यहां शुरुआत में ही आपको फोर्स स्टॉप का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक कर दें। अब एक बार अपने फोन को रिस्टार्ट कर दें। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
4. यदि फिर भी समस्या बनी है तो एक बार आप उस ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें जो बार—बार क्रैश हो रहा है। इससे काफी फायदा होगा।
आपका एंडरॉयड फोन हो रहा है गर्म जानें 10 आसान समाधान
5. यदि किसी खास ऐप्लिकेशन में समस्या नजर नहीं आ रही है तो एक बार अपने फोन को सेफ फोन में स्टार्ट करें। यदि यहां फोन क्रैश नहीं हो रहा है तो समझें कि किसी ऐप्लिकेशन में ही है। ऐसे में आप अपने फोन को रिस्टार्ट करें और हाल में डाउनलोड किए ऐप्लिकेशन को अन इंस्टॉल कर फोन को रिस्टार्ट कर दें। इससे आपका फोन सही तरह से कार्य करने लगेगा।
सेफ मोड में फोन को स्टार्ट करने के लिए पहले फोन को आॅफ करें और आॅन करने के लिए पावर बटन को प्रेस करें। आप तक तक पावर बटन को प्रेस करें जब तक गूगल के लोगो के बाद एनिमेशन न आ जाए। जब ऐनिमेशन प्रारंभ हो जो तब आपको वॉल्यूम कम करें बटन को दबाए रखना है। इसे ऐनिमेशन समाप्त हो जाने तक दबाए रखरना है। इसके साथ ही आपका फोन सुरक्षित मोड में चला जाएगा। फोन आॅन होने पर स्क्रीन के नीचे आपको सुरक्षित मोड लिखा दिखाई देगा।
बैटरी और कवर को निकालें
यदि इन सब उपयों के बाद भी फोन में रिस्टार्ट या क्रैया की समस्या बनी है तो एक बार आप बैटरी और फोन से जुड़े अन्य सभी एक्सेसरीज को निकाल दें और फोन को फिर से रिस्टार्ट कर दें।
फोन करें फैक्ट्री रिसेट
यदि इसके बाद भी समस्या बनी है तो फिर फोन को फैक्ट्री रिसेट करना ही एक विकप्ल है। इससे फोन बार—बार रिस्टार्ट होने और ऐप्लिकेशन क्रैश होने की समस्या का समाधान हो जाएगा। फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट करने के लिए आपके फोन की सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रिसेट का चुनाव करना है। यहां आपको फैक्ट्री रिसेट का विकल्प मिल जाएगा। फैक्ट्री डाटा रिसेट करने से पहले आप एक बार फोन का डाटा बैकअप जरूर ले लें।























