Apple Event 2021 Highlights : M1 चिप के साथ लॉन्च हुए iPad Pro और iMac, जानें ऐप्पल ने कौन से नए प्रोडक्ट किए पेश

Join Us icon

Apple Event 2021 Highlights: Apple ने अपने बहुप्रतीक्षित Spring Loaded इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट से पर्दा उठा दिया है। एप्पल ने इस इवेंट के दौरान iPhone, नया iMac, iPad Pro 2021 मॉडल, AirTag, और Apple TV 4K प्रोडक्ट से पर्दा उठा दिया है। Apple सीईओ टिम कुक इस इवेंट के दौरान कंपनी के नए प्रोडक्ट एप्पल पॉडकास्ट इकोसिस्टम को लॉन्च करते हुए पिछले कुछ महीने में कंपनी के बिजनेस को लेकर जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको एप्पल के इवेंट (Apple’s Spring Loaded event 2021) के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

M1-powered iPad Pro 2021

Apple ने इस इवेंट में iPad Pro सीरीज का लेटेस्ट टैबलेट iPad Pro 2021 को को लॉन्च कर दिया है। नए iPad Pro का डिजाइन पिछले साल जैसा ही है। इस टैब को दो स्क्रीन साइज 11-इंच और 12.9-इंच में पेश किया गया है। नए iPad Pro टैब की सबसे बड़ी हाइलाइट यह है कि नए टैब को कंपनी के लेटेस्ट Apple Silicon M1 चिप के साथ पेश किया गया है। इस चिपसेट के चलते नए टैब में यूजर्स को MacBook की तरह परफॉर्मेंस मिलेंगी। iPad Pro 2021 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Liquid Retina XDR डिस्प्ले, 5G, 2TB तक स्टोरेज, थंडरबोल्ट और USB 4 पोर्ट दिया गया है। iPad Pro 2021 के कीमत की बात करें तो 11-इंच वाले मॉडल के 128GB वेरिएंट की कीमत 71,900 रुपये है। वहीं 12.9-इंच वाले iPad Pro 2021 को भारत में 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

ipad pro 2021 price india specifications sale date

APPLE IPAD PRO 11-INCH (WI-FI ONLY)APPLE IPAD PRO 11-INCH (WI-FI + CELLULAR)APPLE IPAD PRO 12.9-INCH (WI-FI ONLY)APPLE IPAD PRO 12.9-INCH (WI-FI + CELLULAR)
128GBRs 71,900Rs 85,900Rs 99,900Rs 1,13,900
256GBRs 80,900Rs 94,900Rs 1,08,900Rs 1,22,900
512GBRs 98,900Rs 1,12,900Rs 1,26,900Rs 1,40,900
1TBRs 1,34,900Rs 1,48,900Rs 1,62,900Rs 1,76,900
2TBRs 1,70,900Rs 1,84,900Rs 1,98,900Rs 2,12,900

M1-powered iMac 2021

iMac के डिजाइन में कंपनी ने लंबे समय बाद बदलाव किया है। नया Mac PC पहले की तुलना में पतला है और इसे भी M1 चिप के साथ 8-कोर CPU के साथ पेश किया गया है। Apple ने मैक में नया कलर वेरिएंट भी उपलब्ध करवाया है। इसके साथ ही iMac के फ्रंट में कंपनी 1080p FaceTime कैमर भी उपलब्ध करवाया है। iMac के साथ कंपनी ने 24-इंच रेटिना डिस्प्ले, 6-स्पीकर सेटअप, तीन माइक्रोफोन दिए हैं तो स्टुडियो ग्रेड क्वालिटी ऑफर करते हैं। इसके साथ ही इसमें चार थंडरबोल्ट पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी बॉयर्स को नये iMac के साथ Magic Keyboard मिल। रहा है जिसमें Touch ID फिंगरप्रिंट सेंसर है। iMac 2021 के कीमत की बात करें तो इसे भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती की क़ीमत में पेश किया गया है।

Apple iMac 2021

2021 APPLE IMAC M1 (8-CORE CPU, 7-CORE GPU)APPLE IMAC 2021 (8-CORE CPU, 8-CORE GPU)
8GB RAM + 256GB SSDRs 1,19,000Rs 1,39,900
8GB RAM + 512GB SSDRs 1,59,900

iPhone 12 and iPhone 12 Mini नया कलर

Apple iPhone 12 और iPhone 12 Mini का नया पर्पल कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है। इस नए कलर वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह रेगूलर मॉडल जैसी ही है। iPhone 12 और iPhone 12 Mini दोनों ही बिक्री के लिए 30 अप्रैल के लिए आएंगे।

iphone 12 purple

Apple AirTag

कई सालों के रूमर्स के बाद एप्पल ने आखिरकार AirTag को लॉन्च कर दिया है। Apple के ट्रैकिंग डिवाइस की मदद से यूजर्स अपने हेंडबैग, बैकपैक, की चेन और दूसरे प्रोडक्ट ट्रैक कर पाएंगे। इन ट्रैकिंग डिवाइस को U1 चिप के साथ पेश किया गया है जो ऐप्पल के Find My इकोसिस्टम पर काम करते हैं। Apple AirTag को कंपनी ने IP67 रेटिंग के साथ पेश किया है। इन्हें NFC, Bluetooth LE के साथ पेश किया गया है। Apple AirTag के सिंगल डिवाइस की कीमत 3,190 रुपये और चार AirTag पैक की कीमत 10,900 रुपये है।

airtag

APPLE AIRTAG
1 packRs 3,190
4 packRs 10,900

Apple TV 4K refresh

Apple ने नए iMac, iPad और iPhone के साथ Apple TV का भी अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया है। इस इवेंट में कंपनी ने Apple TV 4K को भी पेश किया है। Apple TV 4K को कंपनी ने हायर रिफ्रेश रेट और Dolby Vision टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने के लिए इसमें Apple A12 Bionic चिप दिया गया है। Apple TV 4K को भारत में 18,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।

APPLE TV 4K (2021)
32GBRs 18,900
64GBRs 20,900

Apple Podcast को मिला नया डिजाइन

Apple Podcast सर्विस की ऐप को कंपनी ने रिवैम्प कर दिया है। यह ऐप पहले से ज्यादा इंफॉर्मेटिव और यूजर फ्रैंडली डिजाइन के साथ आई है। नए डिजाइन को सिंगल टैप फीचर के साथ पेश किया गया है। यानी यूजर्स आसानी से कंटेंट एक्सेस कर पाएं। ऐप्पल की सब्सक्रिप्शन बेस्ड स्ट्रीमिंग पॉडकास्ट सर्विस अगले महीने से 170 रीजन और देशों में शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here