
Apple ने Apple event 2021 में अपने लेटेस्ट iPad और iPad mini को लॉन्च कर दिया है। Apple के लेटेस्ट iPad और iPad mini को कंपनी ने नए डिजाइन और अपग्रेड के साथ पेश किया है। Apple iPad 2021 को कंपनी ने लेटेस्ट A13 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया है। इसके साथ ही यह टैबलेट Apple Pencil सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। iPad 2021 कंपनी के लेटेस्ट iPadOS 15 पर रन करेगा। वहीं नए अवतार में आया Apple iPad mini में कई बदलाव और अपग्रेड किए हैं। नया iPad mini को USB Type C पोर्ट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको iPad 2021 और iPad Mini के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Apple iPad 2021

Apple के लेटेस्ट iPad 2021 के डिजाइन की बात करें तो यह पिछले वर्जन जैसा ही है। इस iPad में कंपनी ने 10.2-इंच का डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 1620 x 2160 पिक्सल है। Apple का नया iPad कंपनी के लेटेस्ट पावरफुल A13 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया गया है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह पिछले जेनेरेशन के मुकाबले 20 प्रतिशत दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। यह नए iPad को मार्केट में मौजूद क्रोमबुक के मुकाबले 3x फास्ट बनाता है। A13 Bionic का नया Neural Engine नेक्स्ट लेवल मशीन लर्निंग कैपेबिलिट के साथ पेश किया गया है। ऐप्पल का यह लेटेस्ट टैब iPadOS 15 पर रन करता है । कैमरा स्पेक्स की बात करें iPad में नया 12MP Ultra Wide फ्रंट कैमरा दिया है।
Apple iPad 2021 कीमत
Apple के लेटेस्ट iPad के Wi-Fi मॉडल को भारत में 30900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Wi-Fi + Cellular मॉडल को भारत में 42900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। भारत में फिलहाल नया iPad स्पेस ग्रे और और सिल्वर कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नए आईपैड की बुकिंग शुरू हो गई है। सेल 24 सितंबर से शुरू होगी।
Apple iPad Mini 2021
नए iPad mini को लिक्विड रेटिना 8.3-इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 500 nits है। नए मिनी आईपैड को Touch ID लॉक बटन, लेटेस्ट A15 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें एप्पल ने पहली बार USB-C पोर्ट दिया है। ऐप्पल का लेटेस्ट मिनी आईपैड 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। बैक कैमरा की बात करें तो ऐप्पल ने इसे अपग्रेड करते हुए इसमें 12MP (अपर्चर f/1.8) कैमरा सेंसर दिया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसे साथ ही फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह 12MP अल्ट्रावाइड (122 degree field of view) कैमरा है।
Apple iPad Mini की कीमत
लेटेस्ट Apple iPad mini 2021 के Wi-Fi मॉडल को भारत में 46,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Wi-Fi + Cellular मॉडल को भारत में 60,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट iPad mini को पिंक, स्टारलाइट, पर्पल और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। iPad mini के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इनकी सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।




















