Apple का बुक स्टाइल Foldable iPhone कब लेगा एंट्री, सामने आई डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/apple-foldable-iphone-price-features-ming-chi-kuo-leaked.jpg
Highlights

Apple का Foldable iPhone कुछ महीनों से चर्चा में है। इसे लेकर लगातार रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में ऐनालिस्ट मिंग-ची कूओ के अनुसार, ब्रांड ने इस डिवाइस के डेवलपमेंट में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। उम्मीद यह भी है कि नया मॉडल प्रोडक्शन के शुरुआती चरणों की तैयारी में है। आइए, आगे सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Foldable iPhone डिटेल्स (संभावित)

Foldable iPhone डिजाइन और डिस्प्ले डिटेल्स (संभावित)

प्रीमियम और लिमिटेड हो सकता है Foldable iPhone

कूओ के अनुसार, इस फोल्डेबल iPhone की कीमत $2000 से $2500 के बीच हो सकती है, यानी इंडियन करेंसी अनुसार दाम करीब 2,20,000 रुपये तक हो सकते हैं। जिससे यह अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में रखा जा सकता है। Apple ने इसके लिए करीब 1.5 से 2 करोड़ यूनिट्स का ऑर्डर दिया है, जो अगले 2-3 सालों के लिए पर्याप्त रहेगा।

इससे यह साफ है कि Apple इस फोल्डेबल डिवाइस को एक मास-मार्केट प्रोडक्ट के तौर पर नहीं, बल्कि एक लिमिटेड एडिशन और एक्सक्लूसिव डिवाइस के रूप में पेश कर सकता है। हालांकि, कूओ ने आखिर में यह भी बताया है कि प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ब्रांड प्लानिंग को बदल भी सकती है। (सोर्स)