
Apple का फोल्डेबल फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए iPhone Duo को टेक जगत के सामने पेश कर दिया है। यह एप्पल का पहला मुड़ने वाला मोबाइल है जिसकी चर्चा इस वक्त हर ओर हो रही है। यह नया एप्पल आईफोन डुओ कैसा है और इस फोल्डेबल फोन में कैसे फीचर्स दिए गए हैं, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
iPhone Duo के टॉप 10 फीचर्स
वाइड फोल्डेबल डिजाइन
आईफोन डुओ को खोलने के बाद यह किसी टैब जैसी शेप ले लेता है। इसे अलग-अलग पोजीशन में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे यह कंटेंट देखने या कैमरा इस्तेमाल करने के साथ ही घड़ी, कैलेंडर और किसी डिजिटल पिक्चर फ्रेम का भी काम करता है। इसे Landscape, Portrait, Closed, Seated और Standing जैसे तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। बड़े फोल्डिंग डिस्प्ले पर चलाने के लिए इसे Split View multitasking भी मिलती है जिसमें दोनों स्क्रीन पर दो अलग-अलग ऐप्स एक साथ इस्तेमाल की जा सकती है।
मजबूत बिल्ड क्वालिटी
Apple iPhone Duo में कंपनी ने ग्रेड 5 Titanium frame का इस्तेमाल किया है जिसके साथ ही अलग से hinge cover भी लगाया गया है। यह मोबाइल बॉडी का स्ट्रांग बनाता है। फोल्डेबल फोन होने के बावजूद इसमें स्क्रीन क्रीज बेहद कम दिखाई देती है। फोन डिस्प्ले और बैक पैनल पर, दोनों जगह Ceramic Shield लगी है जो इसे स्क्रैच या क्रैक से बचाने में मदद करेगा। वहीं आईफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
डुअल स्क्रीन
आईफोन डुओ एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन है। इसमें 1878 x 2670 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7.6-इंच की मेन स्क्रीन दी गई है जो फोन को खोलने पर सामने आती है। वहीं फोन फोल्ड करने के बाद 1398 x 2034 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 5.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। दोनों OLED पैनल पर बनी Super Retina XDR ProMotion स्क्रीन है जिनपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन में डायनामिक आईलैंड पहले से छोटा हो गया है और एप्पल ने प्राइमरी डिस्प्ले पर nano-texture फिनिश दी है।
48MP Dual Fusion कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए आईफोन डुओ में 48MP Dual Fusion camera सिस्टम लगाया गया है। इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा और एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। यूजर्स को इसमें 2x Optical Telephoto ज़ूम और 10x Digital zoom मिलता है।
अदृश्य सेल्फी कैमरा
iPhone Duo का फ्रंट कैमरा सेटअप भी खास है। फोन की मेन स्क्रीन पर Under-Display FaceTime कैमरा दिया गया है जो स्क्रीन के नीचे छिपा है। यह बाहर से देखने पर नजर नहीं आता है लेकिन वीडियो कॉल इत्यादि करने पर अपने आप चालू हो जाता है। इसके अलावा आउटर डिस्प्ले पर 12MP Center Stage फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। आईफोन डुओ के फ्रंट कैमरा के साथ Duo Preview, Kid Cue और Duo FaceTime जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
पावरफुल प्रोसेसिंग
क्या आपने सुना है Apple के फोन हैंग नहीं होते? आईफोन डुओ के साथ कंपनी ने इसे सही साबित करने की कोशिश की है। यह मोबाइल Apple A20 Pro पर लॉन्च हुआ है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हेक्सा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 2.6गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाला क्वॉड-कोर और 4.9गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला डुअल-कोर शामिल है। इस एप्पल प्रोसेसर में 7-कोर GPU और 32-कोर ANU भी शामिल है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Vapor Cooling सिस्टम भी दिया गया है।
लंबा बैटरी बैकअप
आईफोन डुओ को Dual-battery सिस्टम पर लाया गया है। एप्पल का दावा है कि मोबाइल एक बार फुल चार्ज करने के बाद फोन की मेन स्क्रीन 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और आउटर स्क्रीन पर 44 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। यह आईफोन 25W MagSafe wireless और 25W Qi2 wireless चार्जिंग सपोर्ट करता है। Apple के अनुसार सिर्फ 5 मिनट चार्ज कर के ही फोन में 5 घंटे तक का बैकअप पाया जा सकता है।
एडवांस iOS 27
iPhone Duo इंडिया में Apple के सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 पर लॉन्च हुआ है। इसे खास तौर पर फोन के फोल्ड फैक्टर के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है। मुड़ने वाली स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग को स्मूद और फास्ट बनाने के साथ ही आसान भी किया गया है। वहीं फोन की डिफरेंट पॉजिशन के हिसाब से यह आईओएस अपना काम करने का तरीका भी बदलता रखता है।
Apple Intelligence और Siri
डिफरेंट डिजाइन के साथ ही यह एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में भी काफी एडवांस बनाया गया है। एप्पल इंटेलिजेंस में AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें Writing Tools, Genmoji, Image Playground, visual intelligence और Live Translation इत्यादि शामिल है। वहीं एप्पल ने प्राइवेसी पर भी काम किया है। Siri की बात करें तो यह पहले से ज्यादा personal, conversational और powerful हो गई है जो अलग-अलग ऐप्स के साथ मिलकर काम कर सकती है।
Apple Pencil
iPhone Duo लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने यह भी अनाउंस कर दिया है कि इसे आने वाले समय में Apple Pencil का सपोर्ट भी दिया जाएगा। यानी इस मोबाइल पर किसी टैबलेट की तरह स्मार्ट पेन से काम किया जा सकता है। यह ऑफिस प्रेजेंटेशन या स्कूल प्रोजेक्ट में सहायता करेगा। मल्टीटास्किंग के साथ ही आईफोन डुओ में स्केचिंग और ड्राइंग भी की जा सकेगी।
iPhone Duo प्राइस
एप्पल आईफोन डुओ इंडिया में चार वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। 256GB Storage वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये है। 512GB का प्राइस 3,24,900 रुपये है। इसी तरह 1TB iPhone Duo 3,74,900 रुपये का है और 2TB मेमोरी वाले आईफोन का प्राइस 4,49,900 रुपये है। आईफोन डुओ को Star White और Night Sky कलर में लाया गया है। यह मोबाइल 16 तारीख से बुक किया जा सकेगा जिसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। शुरुआती सेल में कंपनी 7000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 81,500 रुपये तक का trade-in ऑफर भी देगी।






























