
Apple के वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस यानि WWDC के वर्ष 2019 का आगाज हो चुका है। कल रात को एप्पल ने अपने इस महाआयोजन की शुरूआत कर दी है। Apple फैन्स को जहां पूरे साल इस ईवेंट का इंतजार रहता है वहीं अन्य टेक कंपनियां भी टकटकी लगाए WWDC को देखती है। कॉन्फ्रेंस के पहले ही दिन Apple ने इंटेल प्रोसेसर से लैस मैकबुक प्रो व आईपैड ओएस तथा वॉच ओएस के साथ ही आईफोंस के लिए iOS 13 भी पेश कर दिया है। जैसी कि उम्मीद थी ठीक वैसे ही iOS 13 बेहद ही शानदार फीचर्स और एडवांस अपडेट के साथ सामने आया है। आईये जानते हुए क्या खास है iOS 13 में।
Apple की ओर से iOS 13 के प्रीव्यू वर्ज़न को पेश कर दिया गया है। यह नया ओएस वर्ज़न iPhone 6s से लेकर अभी तक के सभी आईफोंस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। वहीं साथ ही 7वीं जेनरेशन के iPod touch को भी इस नए आईओएस से अपडेट किया जा सकेगा। एप्पल का कहना है कि आईओएस 13 के आने से आईफोंस और भी फास्ट हो जाएगे। फोन में ऐप लॉन्च जहां तेज और इम्फ्रूव होगा वहीं डाउनलोड साईज़ को कम कर दिया जाएगा। इसी तरह फोन आईडी भी पहले से फास्ट काम करेगी। इस अपडेट के बाद सीरी की काबिलियत भी बढ़ जाएगी।
Dark Mode
डार्कमोड आईफोन को मोस्ट अवेटेड अपडेट है। iPhone यूजर इस मोड का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। Apple ने इसे Dramatic Look का नाम दिया है। iOS 13 अपडेट के बाद News, Calendar, Notes, iMessages, Photos, Share Sheet, Music apps सभी Dark Mode पर काम करेंगे। इसके साथ ही कीबोर्ड ऐप भी डार्क थीम पर काम करेगी।
इस थीम में फोन का बैकग्राउंड कलर ब्लैक हो जाएगा। इस मोड से आईफोन में बैटरी की खपत कम हो जाएगी तथा फोन की बैटरी लंबी चलेगी। नई अपडेड से ऐप आइकन व टेक्स्ट ज्यादा शार्प और क्लियर होंगे वहीं साथ ही नोटिफिकेशन्स भी ज्यादा ट्रांसपेरेंट हो जाएगी।
Editing Tools for Photos
Apple ने iOS 13 की अपडेट में फोटोज़ के लिए एडिटिंग टूल्स भी शामिल किए हैं। इस नए फीचर में पावरफुल एडिटिंग टूल्स के साथ ही पहले से बेहतर ब्राउजिंग भी मिलेगी। इस फीचर में on-device machine learning के साथ फोटोज़ में खुद से ही बेस्ट ईमेज को हाईलाईट करके दिखाएगी तथा साथ ही एक जैसी अन्य फोटोज़ व पुरानी फोटो फाइल्स को छिपा देगी। फोटोज़ व वीडियोज़ जहां आर्गेनाइज़ड हो जाएगी वहीं वीडियोज़ में auto play का आप्शन भी शामिल हो जाएगा।
फोटो एडिटिंग की बात करें तो नई अपडेट में स्पाईप करके ही इमेज एडिटिंग को ओर बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। नया ऑपरेटिंग सिस्टम फोटो को एडिट करने के लिए जेस्चर का इस्तेमाल करेगा और जो वीडियो को रोटेट करने की क्षमता से लैस होगा। इसमें High-Key Mono effect भी शामिल किया गया है।
Privacy
iOS 13 में यूजर प्राइवेसी का भी बेहद खास ध्यान रखा गया है। अभी तक जहां फोन को अनलॉक करने और पासवर्ड यूज़ करने के लिए टच आईडी का यूज़ किया जाता था वहीं अब ऐप और वेबसाइट पर साइन-इन के लिए भी Apple ने एप्पल आईडी ऑथेंटिकेशन को पेश कर दिया है। इसका इस्तेमाल विभिन्न ऐप में साइन-इन करने के लिए किया जा सकेगा।
New Maps Experience
Apple मैप्स को भी नए iOS में नया रूप दिया गया है। नए एप्पल मैप्स में ब्रॉडर रोड कवरेज, बेहतर पेडेस्ट्रियन डेटा और अधिक सटीक एड्रैस शामिल होंगे। एप्पल स्ट्रीट व्यू की तरह लुक अराउंड फीचर भी इसमें मौजूद रहेगा जो हाई-रिजॉल्यूशन में शहरों का 3डी व्यू दिखाएगा।
इसके साथ ही Apple के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 13 में Reminder, Messages, Memoji व Animoji, Siri, CarPlay, HomePod, Handoff, AirPods, Voice Control, Notes, App Store, Files app, Text Editing और Location Services जैसे फीचर्स को और भी एडवांस और स्मार्ट कर दिया गया है।
























