Apple iOS 15 लॉन्च, देखें इसके टॉप फीचर्स और जानें कैसे iPhones फिर बने सबसे स्मार्ट और एडवांस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/iOS-15.jpg

Apple फैंस के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। लंबे इंतजार के बाद दुनियाभर के iPhone यूजर्स को आज बड़ा तोहफा मिला है। एप्पल कंपनी ने आज अपनी वार्षिक बैठक वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2021 की शुरूआत कर दी है जो 7 जून से लेकर 11 जून तक चलेगी। Apple Worldwide Developers Conference का पहला ही दिन आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। एप्पल कंपनी ने अपने नए और सबसे एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 15 को लॉन्च कर दिया है। Google द्वारा Android 12 पेश किए जाने के बाद iPhone यूजर iOS 15 से भी बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठे थे और अब लगता है कि Apple कंपनी iPhone यूजर्स की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है। नया iOS 15 बेहद ही शानदार और आर्कषक फीचर्स के साथ आया है जो आईफोंस के यूज़ को अब पहले से भी अधिक स्मार्ट बना देंगे। आईओएस 15 के फीचर्स की अनाउंसमेंट Apple Senior VP Craig Federighi ने की है, जिनकी डिटेल्स आगे आप पढ़ सकते हैं। वहीं iOS 15 की अपडेट किन Apple iPhones को मिलेगी और इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकेगा, यह डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Share Play

शेयर प्ले के साथ Apple ने Face Time को यूज़ बेहद ही रोचक और स्मार्ट बना दिया है। iOS 15 में नए फीचर Share Play को जोड़ा गया है जिसकी बदौलत दोस्त या रिश्तेदार को फेस टाईम करने के दौरान फोन में किसी भी अन्य विंडो को लाईव वीडियो में शेयर किया जा सकेगा। यानी दोस्त से बात करने के दौरान दोनों यूजर अपनी पंसदीदा वीडियो व ऑनलाईन कंटेट को साथ में देख सकते हैं। वहीं आईओएस 15 में एप्पल स्क्रीन शेयरिंग भी ला रहा है। यह भी पढ़ें : Jio कंपनी से यूजर्स की मांग, 5G बेशक देर से लाओ लेकिन पहले 4G की स्पीड तो बढ़ाओ

FaceTime

शेयर प्ले के अलावा भी फेस टाईम को iOS 15 में कई फीचर्स से अपडेट किया गया हैं। फेसटाईम के दौरान ऑडियो को बेहतर बनाया गया है तथा वीडियो क्वॉलिटी को स्टेबल रखा गया है। वहीं आउटडोर के दौरान की जाने वाली फेसटाईम कॉल में बाहरी शोर से बातचीत खराब न हो, इसके लिए भी एप्पल ने बेहतर स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। ग्रुप फेसटाईम के दौरान बनने वाली विंडोज़ में टाईटल्स को भी क्लियर रखा गया है तथा अब यूजर FaceTime के लिए लिंक भी बनाकर शेयर कर सकते हैं।

Live Text

Apple iOS 15 के शानदार फीचर्स में से एक लाईव टेक्स्ट भी है जो फोन कैमरे के साथ मिलकर काम करता है। Live Text के जरिये कैप्चर की गई फोटो में मौजूद टेक्स्ट को सलेक्ट किया जा सकता है और उसे वर्ड फॉर्मेट की तरह यूज़ भी किया जा सकता है। लाईव टेक्स्ट फीचर के जरिये फोटो में दिखाई दे रहे लिंक को ओपन किया जा सकता है तथा सिर्फ इतना ही नहीं फोटो की बैकग्राउंड में यदि दीवार पर कोई नंबर लिखा है तो उसपर टैप करके डायरेक्ट कॉल भी की जा सकती है। iOS 15 फोटो में मौजूद आब्जेक्ट का ब्यौरा भी बताता है। यह भी पढ़ें : दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO Z3 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Apple Wallet

iOS 15 के साथ Apple Wallet में नए सिक्योरिटी फीचर्स को भी शामिल किया गया है। iPhone का यूज़ एडवांस बनाते हुए एप्पल की वॉलेट ऐप में अब न सिर्फ Apple Pay के जरिये पेमेंट की जा सकेगी। बल्कि कंपनी इसमें डिजीटल ‘की’ भी जोड़ रही है। यह डिजीटल चाबी सिर्फ गाड़ी को खोलने तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि यूजर के घर और ऑफिस के साथ-साथ होटल रूम्स को भी खोला जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर एप्पल नई अपडेट के साथ DIgital ID information भी वॉलेट में जोड़ रही है।

Messages

Apple iOS 15 में कंपनी ने मैसेज ऐप पर भी कुछ एक्स्ट्रा काम किया है। इस नए ओएस में Messages को अपडेट किया गया है जिसके बाद नई ‘शेयरिंग’ टैब इसमें जोड़ी जाएगी। नई अपडेट के बाद मैसेज चैट में टेक्स्ट व ईमेज फाईल के साथ ही कोई भी बाहरी लिंग तथा आईट्यून्स म्यूजिक या गाने को भी शेयर किया जा सकेगा। वहीं रिसीव हुए फोटो ग्रुप्स को भी राईट-लेफ्ट स्लाईड करके देखा जा सकेगा। आईओएस 15 की अपडेट के बाद यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से मैसेज को पिन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : इन Apple iPhones को सबसे पहले मिलेगी iOS 15 की अपडेट, जानें सबसे आसान तरीका कैसे करें डाउनलोड

Focus मोड

iOS 15 में मिल रहे ‘फोकस’ फीचर के जरिये iPhone यूजर अपनी मर्जी से चुन सकते हैं कि उन्हें नोटिफिकेशन्स बार में क्या पहले देखना है और क्या बाद में देखना है। यह मोड Notifications सेग्मेंट में ही जोड़ा गया है। इसमें सहूलियत के हिसाब से चुना जा सकता है कि किस ऐप की कौन-सी नोटिफिकेशन वह किस वक्त देखना चाहते हैं। DND से लेकर पर्सनल और प्रोफेशनल मोड में यूजर अपने उपयोग के हिसाब से नोटिफिकेशन सेटिंग चुन सकते हैं। ये नोटिफिकेशन्स कम्प्लाईड होगी और चुने हुए समय पर नोटिफिकेशन्स सामने आएगी।

Memories

Apple ने iPhone के यूज़ को और भी आसान बनाते हुए iOS 15 के साथ फोटोज़ में म्यूज़िंक को भी जोड़ दिया है। इस नई अपडेट के बाद फोटोज़ गैलरी में मौजूद एलबम और मैमोरीज़ में कोई भी म्यूज़िक व गाना जोड़ा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं Memories को और भी आर्कषक बनाने के लिए ब्लैक एंड व्हाईट लुक के साथ ही नई ट्रॉन्जिशन्स भी शामिल की गई है। यह भी पढ़ें : सस्ता Poco M3 Pro 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

Smart Siri

iOS 15 के बाद Apple iPhones में मौजूद SIRI पहले से भी अधिक स्मार्ट हो जाएगी। नई ओएस अपडेट के बाद सिरी द्वारा यूजर की वॉयस को सुनने और उसे समझकर रिऐक्ट करने की स्पीड बेहद फास्ट हो जाएगी। सिरी से कोई काम करवाने के लिए सेकेंड्स का भी इंतजार नहीं करना होगा। अलार्म लगाने, रिमांडर सेट करने, फ्लाईट मोड से लेकर डार्क मोड तक इत्यादि काम सिरी चुटकियों में करेगी। आईओएस 15 में सिरी पहले से अधिक स्मार्ट, अधिक सटीक और अधिक इम्प्रूवड होगी। बता दें कि अब Apple के अलावा अन्य कंपनियां भी अपने डिवाईस और एक्सेसरीज़ को भी Siri का सपोर्ट दे सकेंगी।

AirPods

Apple AirPods अब सिर्फ गाना सुनने तक ही सीमित नहीं रहे हैं बल्कि ऐसे लोग जिन्हें सुनने में समस्या होती है उनके लिए भी एयरपॉड्स बेहद फायदेमंद साबित होने वाले है। एप्पल की तकनीक के बाद ये एयरपॉड्स आपके आस पास मौजूद लोगों की बात पर फोकस कर के वहीं साउंड आपके कानों तक पहुॅंचाएंगे तथा अन्य शोर को कम कर देंगे। वहीं फोन में आई नोटिफिकेशन को भी एयरपॉड्स के जरिये सिरी से सुना जा सकेगा। यह multi-dimensional audio प्रदान करेंगे तथा Find my airpod अपडेट से लैस होंगें। यह भी पढ़ें : 9 कारणः जिनकी वजह से आपका फोन हो सकता है खराब

languages Translate

iOS 15 के साथ Apple अपने iPhones को ट्रांसलेशन के मामले में और भी एडवांस बनाने की तैयारी कोशिश है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में भारतीय राष्ट्र भाषा हिंदी समेत विश्व की अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जा गया है जिससे ट्रांसलेशन और भी अधिक आसान हो जाएगी। सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो में मौजूद टेक्स्ट को भी सलेक्ट करके उसे ट्रांसलेट किया जा सकेगा।