
Apple की वार्षिक बैठक वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस कल रात शुरू हो चुकी है। WWDC 2021 यानी Apple Worldwide Developers Conference पांच दिनों के लिए आयोजित हुई है जो 11 जून तक चलेगी। इस बड़े ईवेंट की शुरूआत ही एप्पल ने धमाकेदार की है और अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 15 को लॉन्च कर दिया है। बेहद ही शानदार और एडवांस फीचर्स से लैस नया आईओएस 15 पेश करने के साथ ही एप्पल ने उन iPhones की लिस्ट भी जारी कर दी है जिन्हें सबसे पहले इस लेटेस्ट ओएस की अपडेट प्राप्त होगी। iOS 15 को किन आईफोंस में डाउनलोड किया जा सकता है और आईओएस 15 को इंस्टाल करने का प्रोसेस क्या होगा, इसकी जानकारी आगे दी गई है। वहीं Apple iOS 15 के फीचर्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
इन Apple iPhones और iPod को मिलेगी iOS 15 की अपडेट
iPhone 12 Pro Max
iPhone 12 Pro
iPhone 12
iPhone 12 Mini
iPhone 11 Pro Max
iPhone 11 Pro
iPhone 11
iPhone XS Max
iPhone XS
iPhone XR
iPhone X
iPhone 8 Plus
iPhone 8
iPhone 7 Plus
iPhone 7
iPhone 6S Plus
iPhone 6S
iPhone SE (first and second generation)
iPod Touch (seventh generation)
अपने iPhones को कैसे करें iOS 15 पर अपडेट
सबसे पहले तो आपको बता दें कि Apple की ओर से फिलहाल iOS 15 का developer beta वर्ज़न जारी किया गया है। इसे लिमिटेड लोग ही अपने फोन में इंस्टाल और डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं iOS 15 public beta वर्ज़न जुलाई महीने में पेश किया जाएगा। Apple की ओर से iOS 15 को आने वाले महीनों में पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह नया आईओएस सभी यूजर्स को iPhone 13 के साथ ही मार्केट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- Apple iPhone यूजर्स को iOS 15 आने वाले दिनों में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।
- आईओएस 15 आपके फोन में अपडेट के लिए आया है या नहीं यह जानने के लिए iPhones की Settings ऐप में जाना होगा।
- सेटिंग्स में जाकर यहां मौजूद General टैब को क्लिक करें।
- जनरल टैब में Software Update का ऑप्शन दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
- iOS 15 अगर आपके आईफोन में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो चुका है तो यहां Download and Install पर ऑप्शन मिलेगा।
- वहीं अगर अभी तक आपके iPhone में आईओएस 15 की अपडेट जारी नहीं की गई है तो यहां UP-to-Date लिखा होगा और आपको कुछ दिन बाद फिर से इसे चैक करना होगा।
बता दें कि अपने Apple iPhone में iOS 15 डाउनलोड और इंस्टाल करने से पहले जरूरी है कि तकरीबन 3 जीबी की स्टोरेज स्पेस खाली रखें।






















