Apple ने M3 चिप के साथ नया iPad Air, A16 चिप के साथ iPad 11 किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/apple-ipad-air-m3-ipad-11-a16-launched-india-price-features.jpg
Highlights

Apple ने अपने iPad लाइनअप को रिफ्रेश करते हुए नए iPad Air को M3 चिप और 11वीं पीढ़ी के iPad को A16 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। नया iPad Air 11-इंच और 13-इंच वैरियंट में पेश किया गया है और यह M2 चिप वाले iPad Air की जगह लेता है। दूसरी ओर iPad 11, A14 चिपसेट वाले 10वीं पीढ़ी के iPad की जगह लेगा।

नए iPad मॉडल लॉन्च करने के अलावा, कंपनी ने नए iPad Air और iPad 10 के लिए नया Magic Keyboard भी पेश किया है। इस घोषणा से एक दिन पहले, Apple के CEO ने इस हफ्ते एक नए Apple ‘Air’ डिवाइस के लॉन्च को टीज किया था।

iPad Air with M3 chip and iPad 11 की भारत में कीमत और उपलब्धता

स्टोरेज वाईफाई वाईफाई + सेलुलर
128GB 34,900 रुपये 49,900 रुपये
256GB 44,900 रुपये 59,900 रुपये
512GB 64,900 रुपये 79,900 रुपये
स्टोरेज वाईफाई वाईफाई + सेलुलर
128GB 59,900 रुपये 74,900 रुपये
256GB 69,900 रुपये 84,900 रुपये
512GB 89,900 रुपये 1,04,900 रुपये
1TB 1,09,900 रुपये 1,24,900 रुपये
स्टोरेज वाईफाई वाईफाई + सेलुलर
128GB 79,900 रुपये 94,900 रुपये
256GB 89,900 रुपये 1,04,900 रुपये
512GB 1,09,900 रुपये 1,24,900 रुपये
1TB 1,29,900 रुपये 1,44,900 रुपये

M3 चिप वाले iPad Air की खूबियां

iPad 11 की खूबियां

iPad Air के साथ M3 और iPad 11 में क्या है नया?

Apple ने नए iPad Air के लिए ‘जो चीज खराब नहीं, उसे ठीक करने की जरूरत नहीं’ वाली रणनीति अपनाई है। नया iPad Air अब M3 चिप के साथ आता है, जिससे iPad Air लाइनअप को अपग्रेड मिला है। यह कंपनी की सबसे नई चिप (M4) नहीं है, लेकिन Apple का कहना है कि M3 चिप, M1 चिप वाले iPad Air की तुलना में 2 गुना तेज और A14 Bionic चिप वाले iPad की तुलना में 3.5 गुना तेज है।

iPad 11 की बात करें तो Apple ने इसमें कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स दिए हैं। नया iPad 11 अब थोड़ा बड़ा 11-इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि iPad 10 में 10.9-इंच डिस्प्ले था। इसमें अपडेटेड चिपसेट भी दिया गया है, हालांकि इसमें अभी भी Apple Intelligence का सपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, Apple अब iPad 11 का 512GB स्टोरेज वैरियंट भी लाया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple के नए Magic Keyboard (iPad Air के लिए) में 14-की फंक्शन रो दी गई है, जिससे स्क्रीन ब्राइटनेस और वॉल्यूम कंट्रोल जैसे फीचर्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। यह नया कीबोर्ड मैग्नेटिकली iPad से जुड़ता है और स्मार्ट कनेक्टर के जरिए पावर व डेटा ऑटोमैटिकली कनेक्ट करता है, जिससे Bluetooth की जरूरत नहीं पड़ती है।