विश्व में सबसे तेज 5G नेटवर्क के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 12 5G, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

सभी लीक और खबरों को खत्म करते हुए Apple ने आखिरकार आज अपने स्पेशल इवेंट के दौरान iPhone 12 5G सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने iPhone 12 5G, iPhone 12 Pro 5G, iPhone 12 Pro Max 5G और iPhone 12 Mini 5G को पेश किया है। कोरोना वायरस के कारण इस बार कंपनी ने वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन एप्पल पार्क में किया। इस इवेंट के दौरान नए iPhone 12 5G और iPhone 12 Mini को blue, red, black, white और green कलर पेश किया गया है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि कंपनी का दावा है कि यह विश्व के सबसे तेज 5जी फोन हैं। iPhone 12 सीरीज़ के साथ, Apple ने HomePod mini, AirPods Studio वायरलेस हेडफोन और MagSafe वायरलेस चार्जर भी लॉन्च किए हैं।

आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी की डिसप्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट और बॉडी प्रोटेक्शन के लिए सबसे मजबूत ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, सभी वायरलेस चार्जिंग और डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में दूसरा सिम ई-सिम होगा। आइए इस पोस्ट में आपको iPhone 12 5G और iPhone 12 Mini 5G के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Apple का सबसे पावरफुल फोन iPhone 12 Pro Max हुआ लॉन्च, इसके फीचर्स की नहीं कोई टक्कर
iphone-12-1

आईफोन 12 और आईफोन 12 में डिसप्ले साइज का अंतर है। इसके अलावा दोनों फोन्स में दिए गए सभी फीचर्स एक जैसे ही हैं। इतना ही नहीं iPhone 12 Mini दुनिया का सबसे पतला और छोटा 5जी स्मार्टफोन है। इसमें आईफोन 12 वाले सभी फीचर्स मिलेंगे। डुअल रियर कैमरा, नाइट मोड मिलेगा।

डिसप्ले

Apple iPhone 12 5G में 6.1-इंच और iPhone 12 Mini 5G में 5.4-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। दोनों फोन में ऐज-टू-ऐज OLED Super Retina XDR डिसप्ले 2,532 x 1,170p रिजोल्यूशन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR 10, HLG HDR support, और फ्रंट में सुपर वाइड नॉच हैं। इस नॉच में सेल्फी कैमरा और फेस आइडी है। कंपनी ने कहा है कि स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए सेरेमिक शील्ड का यूज किया गया है। इसकी वजह से ये आईफोन पहले से ज्यादा ड्यूरेबल हो गया है। वहीं, पॉकेट से गिरने के बाद भी टूटने के चांस कम होंगे।

iphone-12-3

नया प्रोसेसर

दोनो फोन में अपग्रेडेड A14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि ए13 चिपसेट की तुलना में काफी तेज काम करेगा। A14 में सीपीयू का लगभग 40 प्रतिशत और GPU लाभ 50 प्रतिशत हिस्सा होगा, जिससे प्रोसेसर का आकार 7nm से 5nm तक कम हो जाएगा, इसलिए उम्मीद है कि A14 से नए iPhone की बैटरी लाइफ अच्छी हो जाएगी। वहीं, इस नए चिप में 11.8 बिलियन ट्रांजिस्टर और 40% तेज सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) है। इसमें 30% फास्ट ग्राफिक्स भी हैं और इसे 5-नैनोमीटर मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के साथ बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: Apple का सबसे पावरफुल फोन iPhone 12 Pro Max हुआ लॉन्च, इसके फीचर्स की नहीं कोई टक्कर
apple-iphone-12-new-launch

कैमरा

iPhone 12 5G और iPhone 12 Mini 5G में कंपनी ने रियर पर स्क्वरिश कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें डुअल कैमरा है।इस डुअल कैमरा में OIS, 120-डिग्री FoV, f / 1.8, 7 एलिमेंट लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ डुअल 12MP सेंसर हैं। फोन के फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 12MP अपर्चर f / 2.2 ट्रू डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरे नए स्मार्ट मोड (फ्रंट कैमरा के साथ ही), स्मार्ट एचडीआर 3, नाइट मोड टाइम-लैप्स, और बहुत कुछ द्वारा समर्थित हैं।

iphone-12-mini-2

फास्ट चर्जिंग 

दोनों ही फोन के साथ 50 वॉट तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। बेहतर वायरलेस चार्जिंग के लिए आईफोन 12 में मैगसेफ टेक्नोलॉजी दी गई है। एक ही चार्जर से आईफोन 12 और एप्पल वॉच चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा iPhone 12 के साथ USB-C कैबल आएगी। हालांकि, इसमें Lightning कैबल का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

iphone-12-5

कीमत

iPhone 12 और iPhone 12 mini को तीन स्टोरेज वेरिएंट- 64GB, 128GB, और 256GB में पेश किया गया है।iPhone 12 के 64GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपए और 256GB स्टोरेज वेरिएटं की कीमत 99,900 रुपए है। वहीं, iPhone 12 mini के 64GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपए और 256GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए है। वहीं, दोनों ही फोन blue, green, black, white और PRODUCT(RED) में आते हैं। फोन भारत में 30 अक्टूबर से मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here