Apple की अपकमिंग iPhone 13 लाइनअप इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें होंगी खूबियां

Join Us icon

Apple ने पिछले साल कोरोनावायरस महामारी के चलते iPhone 12 लाइनअप को कुछ देरी से लॉन्च किया था। कंपनी ने iPhone 12 को अक्टूबर में लॉन्च किया था। इस साल कंपनी अपने नेक्टस जेनेरेशन आईफोन्स को सही समय पर लॉन्च करने के लिए तैयार है। खबरों की माने तो अमेरिकी कंपनी एप्पल iPhone 13 सीरीज को अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। MacRumors ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Apple की अपकमिंग iPhone 13 सीरीज सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह में पेश किया जा सकता है। हांलाकि अभी तारीख सामने नहीं आई है।

सितंबर के तीसरे हफ्ते में हो सकता है लॉन्च

iphone_13_dummies_featured

Apple आमतौर पर अपना लॉन्च इवेंट मंगलवार को आयोजित करता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने इस ट्रेंड को बनाए रखेगा। अगर ऐसा होगा को एप्पल का लॉन्च इवेंट 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। Apple की अपकमिंग iPhone 13 लाइनअप 7 या फिर 14 सितंबर को भी लॉन्च की जा सकती है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ने नेक्ट्स जेनेरेशन iPhone के 130 मिलियन से 150 मिलियन बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी इस साल के तीसरे क्वार्टर तक 35 से 45 प्रतिशत तक फोन तैयार करने का लक्ष्य लेकर बढ़ रही है।

120Hz डिस्प्ले और छोटी नॉच

iphone-13-pro-notch-comparison

अपकमिंग Apple iPhone 13 लाइनअप के डिजाइन की बात करें तो इसमें पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अटकलें हैं कि कंपनी छोटा नॉच और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। हायर रिफ्रेश रेट कंपनी के Pro वेरिएंट्स में दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी 1TB स्टोरेज के साथ आईफोन लॉन्च कर सकती है।

25W फास्ट चार्ज सपोर्ट

apple-iphone-battery

इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका से बाहर फोन में mmWave 5G सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में स्पेस सेविंग सर्किट का यूज किया गया है ताकि नए आईफोन में बड़ी बैटरी दी जा सके। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhones में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फिलहाल कंपनी 22W फ़ास्ट चार्जिंग ऑफ़र करती है। इसके साथ ही नए आईफोन में LiDAR  स्कैनर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Book Slim प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, यहां जानें सब कुछ

अपकमिंग एप्पल आइफोन्स में हार्डवेयर मामले में कई छोटे-छोटे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी पहले से फास्ट और पावर इफिसीएंट चिपसेट यूज कर सकती है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये 5nm+ प्रोसेस के साथ पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर कंपनी का Apple A15 Bionic हो सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT Master Edition यूनीक डिजाइन, 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 778G 5G चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here