हवाई जहाज से गिरने के बाद भी बच गया Apple iPhone 6s, कैमरा था ऑन, रिकॉर्ड हो गई पूरी घटना

Join Us icon

अपना स्मार्टफोन सभी को प्यारा होता है। फोन पर खरोंच तक ना लग जाए, इस बात का पूरा ख्याल रखा जाता है और मोबाइल को स्क्रीन गार्ड व कवर से प्रोटेक्ट किया जाता है। लेकिन ज़रा सोचिए अगर आपका फोन आसामान में उड़ रहे हवाईजहाज से गिर जाए तो क्या हो ? ऐसा ही हादसा ब्राजील के एक व्यक्ति के साथ हुआ जब उसका फोन हवाईजहाज से नीचे गिर गया। परंतु हैरानी की बात यह है कि सैकड़ो फिट की उंचाई से गिरने के बाद भी वह स्मार्टफोन ऑन रहा और फोन को कोई चोट नहीं पहुॅंची।

यह रोचक वाकया इंडिया का नहीं बल्कि विदेश का है। पूरी घटना को विस्तार में बताए तो रिपोर्ट के अनुसार गैलियोटो नाम का एक ब्राजीलियन डाक्यूमेंटरी फिल्ममेकर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में प्लेन से कहीं जा रहा था। यह एक लाइट एयरक्राफ्ट था, जिसमें गैलियोटो और पायलेट दो ही लोग सफर कर रहे थे। सफर के दौरान गैलियोटो ने अपने Apple iPhone 6 से बाहर के नज़ारों की फोटो खींचना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो क्लियर बनाने के लिए जैसे ही गैलियोटो ने हाथ को खिड़की से थोड़ा बाहर किया, तभी तेज हवा के कारण फोन उसके हाथ से छूट गया।

iPhone 6 के हाथ से छूटते ही गैलियोटो को अहसास हुआ कि अब उसका फोन खो चुका और अब वापिस नहीं मिलेगा। प्लेन के लैंड होने के बाद ने एप्पल की ‘फाइंड माय फोन’ ऐप का यूज़ किया तो उसे फोन की लोकेशन दिखाई दी कि वह समुंद्री बीच पर कहीं पड़ा हुआ है। गैलियोटो ने सोचा कि जब फोन पानी में नहीं गिरा है तो एक बाद जाकर चेक करना चाहिए शायद वह मिल ही जाए और फोन में मौजूद जरूरी फाइल्स को फिर से पाया जा सके।

गैलियोटो जब बताई गई लोकेशन पर पहुॅंचा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसका Apple iPhone 6 मिट्टी में पड़ा हुआ था। हैरानी तब हुई जब उसने देखा कि आईफोन 6 पूरी तरह से ठीक था और सही काम कर रहा था। फोन पर बस हल्की सी खरोंचें थी, इसके अलावा उसकी डिसप्ले व अन्य हिस्से एकदम ठीक थे। सबसे बड़ी रोचक बात यह हुई कि, जब फोन गिरा था उस वक्त उसमें रिकॉर्डिंग चालू थी। और ​हवाईजहाज से गिरने से लेकर जमीन पर पड़ने तक का सारा वाकया उस फोन में रिकॉर्ड हो चुका था।

यह भी पढ़ें : 8 जीबी रैम के साथ सामने आया Samsung Galaxy A52, स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च

Apple iPhone 6 के मालिक गैलियोटो ने दावा किया है कि फोन पर एक ​स्क्रीन गार्ड और एक नॉर्मल सिलिकॉन कवर लगा हुआ था। बहरहाल इस पूरी घटना से एक बार फिर से जता दिया है कि एप्पल के आईफोन सिर्फ कीमत में महंगे नहीं होते हैं बल्कि उनके निर्माण से लेकर सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर तक पर बखूबी काम किया जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here