
एप्पल ने अपनी आईफोन सीरीज़ के सबसे लेटेस्ट फोन आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन इस 29 सितंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही अपनी कीमत के चलते भी ये फोन चर्चा में है। आईफोन 8 को जहां 64,000 रुपये में लॉन्च किया गया है वहीं इसके प्लस मॉडल की कीमत 73,000 रुपये है। लेकिन इस आईफोन बनने की कुल लागत को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इस खुलासे में आईफोन बनने का खर्च सामनें आया है जो 73,000 रुपये की कीमत से कई गुणा कम है।
क्या आप जानते हैं 0 रुपये वाले रिलायंस जियोफोन की वास्तविक कीमत है 2,500 रुपये? नहीं तो जानें
आपको यह जानकर बेहद हैरानी होने वाली है कि जो आईफोन आज भारत जैसे देश में 73,000 रुपये में बेचा जा रहा है, उसे बनाने में एप्पल की लगते वाली कुल लागत सिर्फ 19,400 है। जी हां, आईएचएस मार्केट की एक ताजा रिपोर्ट ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार एप्पल अपने स्मार्टफोन के लिए 4 गुना ज्यादा पैसे वसूल रही है।

इस रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 8 को बनाने में लगने वाले सभी पुर्जो पर एप्पल का खर्चा 247.51 यूएस डॉलर होता है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 16,200 रुपये है। इसी तरह आईफोन 8 प्लस के निर्माण में लगने वाला सभी सामान 288.8 यूएस डॉलर में आता है जो तकरीबन 18,900 रुपये बनता है।
रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल को सब आवश्यक समान व पुर्जो को इक्ट्ठा करने से लेकर जोड़कर आईफोन 8 प्लस का निर्माण करने तक का कुल खर्च 295.44 यूएस डॉलर बनता है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 19,400 है वहीं दूसरी ओर कंपनी इसे 73,000 रुपये में बेच रही है। गौरतलब है कि आईफोन 7 प्लस को बनाने में एप्पल का खर्च तकरीबन 288 यूएस डॉलर लगा था, यानि आईफोन 8 प्लस के सिर्फ 1,200 रुपये कम।
आईफोन के निर्माण में लगने वाले सभी जरूरी पुर्जो की बात करें तो इसकी 5.5-इंच की स्क्रीन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 3,500 रुपये में बन जाती है, जो कि सभी पार्ट्स में सबसे ज्यादा मंहगी है। इसी तरह इसके कनेक्टर और कैमरा सेटअप को बनाने में तकरीबन 3,300 रुपये तथा 2,130 रुपये का खर्चा आता है। फोन की स्टोरेज लोड करने में करीबन 2,100 रुपये तथा एप्पल का लेटेस्ट चिपसेट ए11 लगभग 1,800 रुपये में बनता है।






















