
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी व चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जब 21 जुलाई को अपने नए 4जी फीचर फोन से पर्दा उठाया तो यह फोन पूरे विश्व में चर्चा का विषय बन गया। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जियो की 4जी सर्विस की तरह यह फोन भी यूजर को मुफ्त में दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने इसके लिए 1,500 रुपये की सिक्योरिटी जमा मांगी है लेकिन यह पैसा 3 साल बाद वापस कर दिया जाएगा। आज तक इस तरह का आॅफर कभी नहीं देखा गया था। पंरतु जो फोन आपको मिल रह है उस फोन की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
यदि आप फोन की कीमत को 1,500 रुपये भी मान रहे हैं तो भी जियोफोन के 40 फीसदी लागत का वहन खुद रिलायंस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्रमुख न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस जियोफोन की निर्माण लागत 2,500 रुपये है और कंपनी इसे सिर्फ 1,500 रुपये के सिक्योरिटी जमा पर दे रही है। यदि कंपनी 100 मिलियन जियोफोन की बिक्री करती है तो उसे लगभग 15 बिलियन रुपये खर्च करने होंगे जो कि बहुत बड़ी राशी है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक बड़े उपभोक्ता आधार को देख रही है। अब जो लोग स्मार्टफोन पर नहीं जा सके हैं वे इस फीचर फोन के माध्यम से इंटरनेट सेवा से जुड़ सकते हैं और कंपनी डाटा के माध्यम से ही अपने लागत को पूरी करना चाहती है।
पहले भी हमने जानकारी दी थी जिसके अनुसार रिलायंस अलगे दो सालों में जियोफोन से 300 मिलियन से जयादा उपभोक्ता जोड़ने की योजना बना रही है। ऐसे में यदि हर फोन का लगभग 40 फीसदी लागत कंपनी खुद वहन कर रही है तो आप सोच सकते हैं कि कितनी बड़ी लागत है।
जियो को मात देने के लिए एयरटेल कर रहा है खास तैयारी, 4जी स्पीड होगी तीन गुणा
रिलायंस के इस जियोफोन की प्रीबुकिंग 24 अगस्त से शुरू हुई थी और महज एक दिन में ही 60 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना फोन बुक करा लिया था। जैसा कि मालूम है कि रिलायंस का यह जियोफोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन कंपनी ने इसके लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी जमा रखी है। फोन की बुकिंग के दौरान उपभोक्ता 500 रुपये अदा कर चुके हैं। वहीं डिलीवरी के दौरान आपको 1,153 रुपये चुकाने होंगे। 1,000 रुपये सिक्योरिटी के लिए जबकि 153 रुपये से अपना नंबर रिचार्ज करना होगा।
कंपनी ने जियोफोन की डिलिवरी शुरू कर दी है लेकिन एक साथ सभी को यह फोन नहीं मिलेगा। इस बारे में जियो ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि अगले 15-20 दिनों में सभी को यह फोन प्राप्त हो जाएगा। दिवाली से पहले कंपनी 60 लाख फोन की डिलिवरी पूरी हो जाएगी।
आपने कराया है जियोफोन प्रीबुक तो जानें किस दिन मिलेगा आपका फोन
सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों मे इस फोन की उपलब्धता कराने वाली है उसके बाद शहरों और मेट्रो एरिया में डिलीवरी होगी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित बड़े शहरों में लोगों को इस फोन के लिए अभी इंतजार करना होगा। यदि आपने जियोफोन बुक कर रखा है तो इस तरह उसे ट्रैक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका फोन कब मिलेगा।



















