आईफोन 8 की फोटो आई सामनें, बेहद ही शानदार होगा डिजाईन, स्क्रीन पर नहीं होगा कोई बटन

Join Us icon

एप्पल आईफोन 8 का इंतजार भारत सहित पूरे विश्व के टेक प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। इस साल एप्पल जहां आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रही है वहीं सबको उम्मीद है कि आईफोन 8 भी अपने आप में कुछ खास होगा। वहीं अब आईफोन 8 को लेकर नया लीक सामनें आया है जिसमें आईफोन 8 के डिजाईन व डिसप्ले की अहम जानकारी साझा की गई है।

5,300 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी की बड़ी स्क्रीन वाला फोन, इसके फीचर्स भी है दमदार

फोर्ब्स ने आईफोन की कुछ रेंडर ईमेज़ को शेयर करते हुए दावा किया है कि एप्पल का नया डिवाईस आईफोन 8 होगा। इन फोटोज़ में फोन का फ्रंट, बैक और साईड पैनल दिखाया गया है। फोटो में फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी बेहद कम होगा, अर्थात् फोन का अधिकांश हिस्सा इसकी स्क्रीन द्वारा ही कवर किया जाएगा।

iphone-8-1

लीक हुई फोटोज़ पर गौर करें तो फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी तरफ दो सेंसर ​दिखाए गए हैं, जिनमें से एक सेल्फी कैमरा तथा एक आइरिस स्कैनर हो सकता है। इसी तरह आईफोन 8 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है तथा रियर पैनल पर ही एप्पल का लोगो मौजूद है।

iphone-8-2

वहीं अब तक के आईफोन में आने वाला आईकॉनिक होम बटन भी इस आईफोन से नदारद है। ऐसे में यदि पहला सवाल आपके मन में यह उठता है कि फिंगर​प्रिंट सेंसर का क्या होगा तो आपको बता कि आईफोन 8 के साईड पैनल पर स्थित पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेड हो सकता है।

लॉन्च से पहले नोकिया 8 की फोटो आई सामनें, देखें कैसा होगा नोकिया का यह स्मार्टफोन

आईफोन 8 को लेकर अबत​क सामनें आए लीक्स के अनुसार कंपनी द्वारा इस फोन को 5.8-इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन बड़ी बैटरी से लैस होगा जो वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। जैसा कि विदित है ये समस्त जानकारी महज़ लीक के आधार पर सामनें आई है ऐसे में एप्पल द्वारा की जाने वाली आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।