
कल ही हमने खबर दी थी कि नोकिया के नए स्मार्टफोन नोकिया 8 को इसी माह वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। नोकिया का यह फोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा अब तक पेश किए गए सभी नोकिया फोन्स से हाई स्पेसिफिकेशन्स वाला होगा तथा साथ ही इसे हाई रेंज में पेश किया जाएगा। वहीं अब एक ताजा लीक में नोकिया 8 के लॉन्च से पहले ही इसकी तस्वीर सामनें आ गई है।
31 जुलाई को लॉन्च हो सकता है दमदार फोन नोकिया 8, जानें कैसा होगा यह डिवाइस
नोकिया 8 के इस रेंडर फोटो को टिप्सर इवन ब्लास ने अपने आॅफिशियर ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज़ में नोकिया 8 के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है, जिससे इस फोन के डिजाईन के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिल रही है। नोकिया 8 पर नज़र डाले तो यह फोन हल्के बेज़ल लैस डिजाईन पर बना है।
What interests me about this video [https://t.co/eSzd0XHvrt] is that it shows 4 smartphones, but Nokia only sells 3 (none w dual lens). pic.twitter.com/RKStSoSgM5
— Evan Blass (@evleaks) May 16, 2017
इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ कार्ल जेसिस के लेंस दिए गए हैं। बैक पैनल के ठीक बीच में ‘नोकिया’ का लोगो लगाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की तरह सेल्फी कैमरा दिया गया है, फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर होम बटन के साथ दो कैपेसिटिव की मौजूद है तथा फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर कैपेसिटिव की में ही दिखाया गया है।
26 जुलाई को लॉन्च होगा शाओमी 5एक्स, इस फोन के बड़े हैं चर्चे
लीक के अनुसार फोन की स्क्रीन 5.3-इंच की क्यूएचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2.45गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। फोन में 4जीबी या 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन का डुअल रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल का होगा। आपको बता दें कि नोकिया 8 का कैमरा अब तक के नोकिया एंडरॉयड स्मार्टफोन्स में से सबसे बेस्ट और ताकतवर होगा।


















