एप्पल आईफोन 8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/11/Apple-iphone-x.jpg

एप्पल आईफोन 8 प्राइस इन इंडिया
एप्पल आईफोन 8 64जीबी मैमोरी- 59,990 रुपये
एप्पल आईफोन 8 256जीबी मैमोरी- 73,999 रुपये

एप्पल ने इस साल आईफोन 8 को भारत सहित वैश्विक बाजार में लॉन्च किया है। जैसा कि हर साल देखने को मिलता है। आईफोल भले ही साल में एक बार लॉन्च हों लेकिन पूरे साल चर्चा में रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। एप्पल आईफोन 8 को लेकर काफी चर्चा है। हालांकि इस बार डिजाइन में बहुत नयापन नहीं है लेकिन कंपनी का दावा है कि पहले की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर हो गया है। भारत में एप्पल आईफोन की शुरुआती कीमत 64,000 रुपये है और यह फोन आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के अलावा अमेजन पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं इसकी खरीदारी आप आॅफलाइन स्टोर से भी कर सकते हैं।

डिजाइन
एप्पल आईफोन 8 में डिजाईन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन बैक पैनल में अंतर है। जहां पिछली बार तक आईफोन एल्यूमिनियम के देखे जाते थे वहीं इस बार कंपनी ने बैक पैनल में ग्लास का उपयोग किया है। यह विशेष तौर से वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के लिए है। वहीं फ्रंट पैनल में आपको टच आईडी वाला होम बटन देखने को मिलेगा जो पिछले सभी आईफोन में उपलब्ध है। पिछले साल से ही एप्पल ने अपने फोन से हेडफोन जैक हटा दिया है और नए आईफोन में भी आपको यही डिजाइन देखने को मिलेगा।

डिसप्ले
एप्पल आईफोन 8 में 4.7-इंच की स्क्रीन दी गई है जो एप्पल के हर डिवाइस की तरह रेटीना डिसप्ले से लैस है। वहीं स्क्रीन पर ओलियोफोबिक कोटिंग भी मिलेगा। यह फोन फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 750 x 1,330 पिक्सल है।

कैमरा
एप्पल आईफोन 8 में 12-मेगापिक्सल का 5-एलिमेंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/1.8 अपर्चर के साथ पेश किया है। इसके साथ ही फोन में आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और स्लो मोशन जैसे फीचर मिलेंगे।

हार्डवेयर
बेहतर प्रोसेसिंग के लिए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में आपको ए11 बाईओनिक चिपसेट देखने को मिलेगा। यह पहली बार है जब कंपनी ने अधिकारिक रूप से प्रोसेसर कोर के बारे में बताया हो। इसमें हेक्साकोर अर्थात 6 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर है। पुराने चिपसेट की अपेक्षा यह 25 फीसदी तेज है।

मैमोरी
एप्पल आईफोन 8 को 64जीबी और 256जीबी मॉडल में लॉन्च किया गया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं है।

सॉफ्टवेयर
एप्पल आईफोन 8 को कंपनी ने आईओएस 11 के साथ पेश किया है। फोन में आपको कई नए फीचर मिलेंगे। इसका यूजर इंटरफेस पहले के समान ही है। हालांकि कंपनी ने इसी के साथ आईफोन 10 को भी पेश किया है और उसमें आपको जेस्चर आधारित नया यूआई देखने को मिलेगा। नए ओएस के साथ आपको ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर के अलावा पहले से बेहतर एप्पल म्यूजिक, सीरी और आईकॉन देखने को मिलेंगे।

बैटरी
हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कंपनी ने बैटरी के बारे में जानकारी नहीं दी है। कई खबरों में खुलासा किया गया है कि इस फोन में 1,821 एमएएच की बैटरी दी गई है।

एप्पल आईफोन 8 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल एप्पल आईफोन 8
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 4.7 इंच (11.94 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (750 x 1,330 पिक्सल)
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल एप्पल ए11 बायोकॉन
प्रोसेसर 2.39गीगाहट्र्ज  हेक्साकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एप्पल जीपीयू
मैमोरी
रैम 2जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी/256जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं
कैमरा
रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 7-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,920 x 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम आइओएस 11
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 1,821 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई नहीं
3जी नहीं
2जी नहीं
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी नहीं
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर नहीं
हेडफोन नहीं
एफएम हां
डायमेंशन 138.4 X 67.3 X7.3एमएम
वज़न 148ग्राम
कलर सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड, ग्रे