
पिछले कई माह से चले आ रहे कयास पर विराम लगाते हुए एप्पल ने जानकारी दे ही दी कि नया आईफोन कब आने वाला है। कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है लेकिन इसमें आईफोन 8 का जिक्र नहीं है। एप्पल ने 12 सितंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रहा है जिसमें इनवाइट शेयर किया गया है। इस इनवाइट में ऐप्पल के लोगो के साथ लिखा गया है कि हम पहली बार कॉपरटिनो स्थित स्टिव जॉब्स थियेटर में किसी इवेंट का आयोजन कर रहे हैं कृपया हमसे जुड़ें। इसके साथ ही 12 सितंबर की तारीख अंकित है। हालांकि इससे पहले भी इनवाइट में कभी फोन का नाम नहीं लिखा गया था।
दी वॉल स्ट्रिट जर्नल द्वारा द्वारा पहले भी इस बाबत जानकारी दी गई थी कि कंपनी सैनफ्रांसिस्को में एक इवेंट का आयोजन कर सकती। हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई पुख्ता बयान नहीं दिया गया है लेकिन इसमें दावा किया गया है कि एप्पल ने हाल में कंपनी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। यह वही दिन है जब कंपनी ने वर्ष 2012 में आईफोन से पर्दा उठाया था।
जल्द ही लॉन्च होगा फुलवीजन डिसप्ले वाला एलजी क्यू6प्लस, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
जहां तक एप्प्ल आईफोन 8 की बात है तो इस बार चर्चा इसलिए भी खास है क्योंकि एप्पल इस बार अपने दस साल पूरे किए हैं और ऐसे में आशा है कि इस बार आईफोन 8 में कई बदलाव कर सकती है। डिजाइन से लेकर फीचर तक अलग हो सकता है। हाल में आई ली के अनुसार आईफोन 8 का एक वेरिएंट ऐसा भी होगा जिसकी इंटरनल स्टोरेज 512जीबी की होगी। फोन के 64जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की फ्लैश ड्राईव जहां तोशिबा व स्कैनडिस्क बना सकती है। वहीं 512जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए सैमसंग या हेनिक्स कंपनी सहायता कर सकती है।
5,000 एमएएच बैटरी वाले सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 20,000 रुपये की छूट
वहीं लीक में इस बात का भी दावा किया गया है कि इस बार आईफोन 8 से हार्डवेयर बटन को भी हटा सकती है। हाल में से लेकर एक तस्वीर लीक हुई थी। फोन को ऐज टू ऐज स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। होम बटन या फिर फिंगरप्रिंट सेंसर को स्क्रीन पर ही दिया जा सकता है। खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 की स्क्रीन 4.7-इंच न होकर 5.1-इंच की हो सकती है। इसके साथ ही आईफोन 8 प्लस में भी आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
एप्प्ल आईफोन 8 को आईओएस 11 आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जा सकता है और इसमें एप्पल म्यूजिक टैब, लॉक स्क्रीन, आई मैसेज जैसे फीचर्स को रिडिजाइन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार आईफोन—8 में चार्जिंग पैड भी होगा जिसके माध्यम से आप फोन को वायरलेस चार्ज कर सकेंगे।





















