एप्पल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे शानदार फोन iPhone X, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

और आखिर इंतजार खत्म हो ही गया। पिछले एक साल से जिस फोन का जिक्र चल रहा था कंपनी ने उस फोन से पर्दा उठा दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नए आईफोन की। जैसा कि पहले से मालूम था कि एप्पल कुप​र्टीनो स्थित स्टीव जॉब्स ​थियेटर में एक इवेंट कर रहा है और इस दौरान कंपनी नए आईफोन को प्रदर्शित कर सकती है। वहीं खतर यह थी कि यह कंपनी का दसवीं सालगिरह है और इस दौरान कंपनी सबको नए लॉन्च से चौंका सकती है और ऐसा ही हुआ। एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के साथ कंपनी ने आईफोन 10 (iPhone X) को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि पहले से एक्स के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन यह रोमन का 10 है और एप्पल ने भी इसे iPhone X कहा है।

यह पहली बार है जब कंपनी ने एक साथ तीन फोन को प्रदर्शित किया हो। हालां​कि आईफोन iPhone X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस से​ बिल्कुल अलग है। हार्डवेर में थोड़ी समानता है लेकिन लुक बिल्कुल नया है। एप्पल iPhone X को कंपन ने ऐज टू ऐज स्क्रीन के साथ बेजललेस डिसप्ले वाला फोन उतारा है। यह कंपनी का पहला फोन है जिसमें एप्पल का होम बटन आपको देखने को नहीं मिलेगा। होम बटन की जगह आपको टच आईडी और फेशियल रिकॉग्निशन सपोर्ट मिलेगा जिसे कंपनी ने फेस आईडी कहा है। इस फीचर के माध्यम से आप फोन अनलॉक के अलावा ऐप्स लॉक और पेमेंट का भी सहारा ले सकते हैं।

जहां पहले आईफोन में आपको एल्यूमिनियम बॉडी देखने को मिलते थे वहीं इस बार ग्लास पैनल के साथ पेश किया गया है। हालांकि ग्लसा का उपयोग कंपनी वायरलेस चार्जर सपोर्ट के लिए दिया है। फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.8—इंच की स्क्रीन मिलेगा और यह कंपनी का पहला फोन है जो ओएलईडी तकनीक के साथ सुपर रेटीना डिसप्ले को सपोर्ट करता है। फोन का स्कीन रेजल्यूशन 2,436 x 1,125 पिक्सल है।

एप्पल iPhone X को कंपनी ने ए11 बाईओनिक चिपसेट पर पेश किया है और इसमें हेक्साकोर अर्थात 6 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर है। पुराने चिपसेट की अपेक्षा यह 25 फीसदी तेज है। चिपसेट में दो कोर हाई परफॉर्मेंस के हैं जबक चार कोर उंचे क्षमता के लिए दिए गए हैं।

कैमरे की बात करें तो iPhone X में आपको डुअल कैमरा सपोर्ट मिलेगा। हालांकि इस फोन में कैमरे का परफॉर्मेंस अलग है। फोन में आपको वर्टिकल स्टाइल में यानी लंबवत रूप में कैमरे​ दिए गए है। एक सेंसर नॉर्मल है जबकि दूसरा टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं पहला सेंसर एफ/1.8 अपर्चर के साथ है जबकि दूसरा एफ/2.4 अर्पचर वाला है। कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार फोन में एआर आम्यूमेंटेड रियालिटी सपोर्ट है।

एप्पल iPhone X को 64जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गाया है जहां इसकी शुरुआती कीमत 89,000 रुपये हैं। यह फोन भारत में 27 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।