
लगभग एक साल पहले एप्पल ने आईफोन एसई को भारत में लॉन्च किया था और उस वक्त फोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये थी। परंतु इस फोन को अब 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। हालांकि आपको बता दूं एप्पल द्वारा अधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टी नहीं की गई है लेकिन कई रिटेलर्स आॅफर्स के साथ इस फोन को बेहद ही कम कीमत में मुहैया करा रहे हैं।
एप्पल आईफोन एसई के 16जीबी वेरियंट को आॅनलाइन स्टोर पर 23,999 रुपये में लिष्ट किया गया है लेकिन इसके साथ ही कंपनी 5,000 रुपये का अतिरिक्त कैश बैक दे रही है। इस कैशबैक का लाभ आपको तब मिलेगा जब आपने क्रेडिट या डेबिड कार्ड से पेड किया हो। वहीं 64जीबी वेरियंट को 25,999 रुपये में लिया जा सकता है जबकि इसका वास्तविक कीमत 29,999 रुपये है।
16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई66, जानें फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन
आईफोन एसई को इस कीमत पर आईटीनेटइन्फोकॉम द्वारा सेल किया जा रहा है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है जबकि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे दूसरे स्टोर से इसे लेते हैं तो आपको 29,999 रुपये और 25,990 रुपये तक चुकाने होंगे।


















