
Apple उन टेक कंपनियों में से एक है जो साल में सिर्फ एक बार अपने फोन लॉन्च करती है और फिर पूरे साल उनकी चर्चाऐं होती रहती है। अब फिर से वो समय आ गया है जब नए आईफोन मार्केट में एंट्री लेने जा रहे हैं। अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि iPhone 17 series 9 सितंबर को लॉन्च होगी। नए आईफोन पहले से अलग और एडवांस होंगे जिनकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स की बात करें तो एप्पल आने वाली 9 सितंबर को नए आईफोंस पर से पर्दा उठाएगी। इस दिन अमेरिका में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया जाएगा जिसके मंच से iPhone 17 series पेश होगी। यह लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार रात के 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस Apple Event को कंपनी वेबसाइट सहित Apple TV app पर लाइव देखा जा सकेगा।

एप्पल ने अभी आईफोन 17 सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल्स का नाम तो नहीं बताया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो कंपनी इस बार 4 मॉडल्स लेकर आने वाली है जिनमें नाम हो सकते हैं:
- iPhone 17
- iPhone 17 Air
- iPhone 17 Pro
- iPhone 17 Pro Max
सीरीज के बेस मॉडल iPhone 17 में इस बार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। यह मोबाइल एडवांस Apple A19 चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस नए एप्पल फोन में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है जिसमें 48MP मेन सेंसर हो सकता है। वहीं फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। चर्चा है कि इस बार नए आईफोन में लगी Dynamic Island का साइज भी पहले से छोटा कर दिया जाएगा।
iPhone 17 Air साल का मोस्ट अवेटेड मोबाइल कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगी। यह पहली बार है जब एप्पल ‘एयर’ मॉडल लेकर आ रही है। इस कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.5mm से 6mm तक बताई जा रही है। iPhone 17 Air में 6.6-इंच की OLED ProMotion डिस्प्ले मिल सकती है। इस मोबाइल को A19 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 48MP और फ्रंट पर 24MP कैमरा दिया जा सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें मोबाइल सिम नहीं लगेगी, सिर्फ eSIM चलेगी। वहीं आईफोन 17 एयर में MagSafe और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
नई आईफोन सीरीज के प्रो मॉडल्स की बात करें तो इन्हें प्रीमियम Apple A19 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। iPhone 17 Pro का स्क्रीन साइज 6.3-इंच और iPhone 17 Pro Max का डिस्प्ले 6.9-इंच बताया जा रहा है। ये ProMotion 120Hz डिस्प्ले हो सकती है। वहीं फोटोग्राफी के इनमें डिफरेंट स्टाइल का आयताकार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 8x ज़ूम और 48एमपी टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये 24MP Selfie कैमरा वाले iPhone हो सकते हैं।
आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स में vc कूलिंग सिस्टम और reverse wireless चार्जिंंग टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि आईफोन प्रो मैक्स 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है जो अभी तक किसी भी आईफोन में नहीं दी गई है। गौरतलब है कि Apple अपने मोबाइल्स में दी गई बैटरी एमएएच की जानकारी कम ही देती है ऐसे में देखना होगा कि इस बार कंपनी क्या कदम उठाएगी।
iPhone 17 series की टक्कर सीधे तौर पर मार्केट में मौजूद फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से होती है। इस बार Samsung Galaxy S25 series और Google Pixel 10 series के फोन नए एप्पल आईफोंस के सामने चुनौती बनेंगे। बताते चलें कि आने वाले दिनों में Vivo X300 series भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाली है। कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स के दमपर यह भी आईफोन 17 सीरीज के सामने तगड़ा कंपटीशन बन सकती है। बहरहाल अभी नए आईफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
















