Apple iPhone SE2 की कीमत होगी 28,000 रुपये के करीब, 64GB और 128GB पर होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/iphone-1.jpg

Apple द्वारा नए आईफोन iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च किए जाने के कुछ ही दिनों बाद खबर सामने आई थी कि यह दिग्गज़ टेक कंपनी अपने फ्लैगशिप डिवाईस लॉन्च करने के बाद Apple के एक और नए आईफोन पर काम कर रही है और जिसे iPhone SE2 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। जानकारी मिली थी कि iPhone SE2 को कंपनी सस्ते बजट में लॉन्च करेगी जिससे मीड रेंज में Apple फोन की चाह रखने वाले लोग भी iPhone यूज़ कर सके। वहीं अब एक नई रिपोर्ट में Apple iPhone SE2 की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

Apple iPhone SE2 की कीमत का खुलासा प्रसिद्ध टिपस्टर और एप्पल विशेज्ञष Ming-Chi Kuo ने दी है। कुओ ने बताया है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा $399 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,000 रुपये के करीब है। यानि यह खबर अगर सच साबित होती है कि 30 रुपये से भी कम की कीमत पर लोग iPhone SE2 का यूज़ कर सकेंगे। गौरतलब है कि कुओ ही है जिन्होंने iPhone SE2 के प्रोडक्शन की खबर सबसे पहले बताई थी। इनका कहना है कि iPhone SE2 साल 2020 की पहली तिमाही में टेक बाजार में दस्तक दे देगा जो तीन साल पहले लॉन्च हुए iPhone SE का नया व एडवांस वर्ज़न होगा।

iPhone SE2

Apple के इस आगामी आईफोन के नाम का खुलासा करने के साथ ही टिपस्टर द्वारा iPhone SE2 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। कुओ के अनुसार iPhone SE2 को Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ 4 रियर कैमरे वाला OPPO A11

iPhone 11 सीरीज़ को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस किया गया है वहीं सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

आगामी आई फोन के डिजाईन को लेकर कुओ ने कहा है कि iPhone SE2 को कंपनी द्वारा iPhone 8 जैसी लुक और डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है। iPhone SE2 में 4.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो नैरो बेजल्स वाली होगी। वहीं नई जानकारी के मुताबिक Apple iPhone SE2 में 3D Touch दिया जाएगा तथा यह आईफोन ग्रे, सिल्वर और रेड कलर में लॉन्च होगा।