
OPPO ने आज अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत नया स्मार्टफोन उतारा है। कंपनी की ओर से इस फोन का नाम OPPO A11 रखा गया है जिसमें चीनी मार्केट में दस्तक दी है। क्वॉड रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुए OPPO A5 2020 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है, लेकिन OPPO A11 के कैमरा सेंसर भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के अलग है। OPPO A11 चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है तथा फोन की सेल 17 अक्टूबर से होगी।
OPPO A11 को चीन में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की कीमत 1499 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार 15,000 रुपये के करीब है। OPPO A11 को चीन में फ्लो क्लाउड वाईट और लेक लाइट ग्रीन कलर में लॉन्च किया गया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार OPPO A11 के लॉन्च आफर के तहत कंपनी इसी कीमत पर एन6 ब्लूटूथ स्पीकर भी साथ दे रही है।

OPPO A11 लुक
OPPO A11 को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले तीन ओर से जहां पूरी तरह बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। यह फोन ‘वी’ शेप वाली नॉच सपोर्ट करता है। OPPO A11 का बैक पैनल ग्रेडियंट फिनिश वाला है तथा यहां पर रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिया गया है। कैमरा सेटअप के दाईं और फ्लैश लाईट और चौथा सेंसर दिया गया है। वहीं सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर OPPO की ब्राडिंग दी गई है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।
OPPO A11 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO A11 को 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर लॉन्च किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A11 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही ओपो ए11 में 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स मौजूद है। यह फोन वाइड एंगल लेंस और डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO A11 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO A11 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। OPPO A11 में पावर बैकअप के लिए 5000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी गई है। वहीं गेमिंग के शौकिन यूजर्स के लिए इस फोन को गेम बूस्ट 4.0 तकनीक से लैस किया गया है।





















