एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस हुआ लॉन्च, इस बार कीमत भी है कम

Join Us icon

एप्पल ने अपने बहुप्रतिक्षित फोन आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को लॉन्च कर दिया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं का भी विशेष ख्याल रखा है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही भारत में फोन के कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दे दी है। ये फोन 23 सितंबर से प्री-बुकिंग के लिए जाएंगे जबकि 29 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में एप्पल आईफोन की शुरुआती कीमत 64,000 रुपये है। आईफोन 8 के साथ ही कंपनी ने आईफोन एक्स को भी पेश किया है। आईफोन एक्स की पूरी जानकारी के लिए (iPhone X) करें।

iphone-8-2

एप्पल ने अपने बहुप्रतिक्षित फोन आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को लॉन्च कर दिया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं का भी विशेष ख्याल रखा है। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही भारत में फोन के कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दे दी है। ये फोन 23 सितंबर से प्री-बुकिंग के लिए जाएंगे जबकि 29 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में एप्पल आईफोन की शुरुआती कीमत 64,000 रुपये है। आईफोन 8 के साथ ही कंपनी ने आईफोन एक्स को भी पेश किया है। आईफोन एक्स की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

iphone-8-4

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में आपको इस बार डिजाईन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन बैक पैनल में अंतर है। जहां पिछली बार तक आईफोन एल्यूमिनियम के देखे जाते थे वहीं इस बार कंपनी ने बैक पैनल में ग्लास का उपयोग किया है। यह ​विशेष तौर से वायरले​स चार्जिंग सपोर्ट के लिए है। वहीं फ्रंट पैनल में आपको टच आईडी वाला होम बटन देखने को मिलेगा जो पिछले सभी आईफोन में उपलब्ध है।

एप्पल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे शानदार फोन iPhone X, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को 4.7-इंच की स्क्रीन और 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। कैमरा में भी ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा हां थोड़ा एडवांस हो गया है। एप्पल आईफोन 8 में 12-मेगापिक्सल का 5-एलिमेंट कैमरा दिया गया है। वहीं आईफोन 8 प्लस में 12-मेगापिक्सल के ही दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों फोन में सेल्फी कैमरा 7-मेगापिक्सल का है।

iphone-8-1

आईफोन 8 प्लस का एक कैमरा सेंसर एफ/1.8 अपर्चर के साथ वाइड एंगल 28एमएम लेंस के साथ उपलब्ध है जबकि दूसरा 56एमएम टेलीफोटो लेंस है जिसमें एफ/2.8 अपर्चर दिया गया है। इसके साथ ही आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पोट्रेट मोड और ब्लर बैकग्राउंड जैसे आॅप्शन दिए गए हैं। इस बार फोन को एआर अर्थात आॅग्यूमेंटेड रियालिटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन का कैमरा पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है।

iphone-8-3

बेहतर प्रोसेसिंग के लिए आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस में आपको ए11 बाईओनिक चिपसेट देखने को मिलेगा। यह पहली बार है जब कंपनी ने अधिकारिक रूप से प्रोसेसर कोर के बारे में बताया हो। इसमें हेक्साकोर अर्थात 6 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर है। पुराने चिपसेट की अपेक्षा यह 25 फीसदी तेज है।

iphone-8-2

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को 64जीबी और 256जीबी मॉडल में लॉन्च किया गया है। जहां आईफोन 8 के 64जीबी मॉडल की कीमत 64,000 रुपये है, वहीं 256जीबी मॉडल की कीमत 77,000 रुपये होगी। आईफ़ोन 8 प्लस की बात करें तो 64जीबी मॉडल के लिए आपको 73,000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 256 जीबी वाला संस्करण 86,000 रुपये का है। ये फोन 29 सितंबर से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।