बड़ी खबर : इंडिया में शुरू हुआ Apple iPhone 12 का निर्माण

Join Us icon

Apple iPhone को कहीं न कहीं आज भी स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। और इसकी वजह है मोबाइल फोंस की उंची कीमत। एप्पल एक अमेरिकी कंपनी है जिसके आईफोन अभी तक बाहर देश में ही बनकर भारत में आते थे। पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार का बढ़ता बोलबाल एप्पल को भी इंडिया खींच लाया है। iPhone SE, iPhone XR, iPhone 7 और iPhone 11 जैसे मोबाइल फोंस के बाद कंपनी के सबसे महंगे आईफोंस में से एक iPhone 12 का निर्माण भी अब भारत में शुरू होने वाला है।

Apple Inc. ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी अब iPhone 12 का निर्माण भी भारत में शुरू करेगी। कुछ समय पहले ही यह खबर सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी व प्रोडक्टशन बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं अब यह साफ हो गया है कि कंपनी आईफोन 12 को भी इंडिया में असेंबल करेगी। यानि Apple iPhone 12 बेहद जल्द पूरी दुनिया में ‘Made In India’ टैग के साथ बिकेगा। चर्चा है कि इंडिया में यह प्रोडक्शन Foxconn के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में होगा।

कीमत में होगी कमी

पहले जहां iPhone को दूसरे देश से भारत में आयात करना पड़ता था तो इम्पोर्ट ड्यूटी समेत अन्य कर चुकाने पड़ते थे। तमाम टैक्स के बाद ही मोबाइल फोन की कीमत तय होती थी। लेकिन अब Apple iPhone 11 को इंडिया में इम्पोर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आयात शुल्क नहीं चुकाना होगा। इसका सीधा असर फोन की प्रोडक्शन कॉस्ट पर पड़ेगा और निर्माण की लागत में कमी आएगी। ऐसे में फोन की प्रोडक्शन कॉस्ट कम होने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि फोन की कीमत भी कम हो जाएगी और आईफोन 12 देश में पहले से सस्ता हो जाएगा।

Apple iPhone 12 5G

आईफोन 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.1-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। फोन में ऐज-टू-ऐज OLED Super Retina XDR डिसप्ले 2,532 x 1,170p रिजोल्यूशन, 460ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR 10, HLG HDR support, और फ्रंट में सुपर वाइड नॉच हैं। इस नॉच में सेल्फी कैमरा और फेस आइडी है। कंपनी ने कहा है कि स्क्रीन को मजबूत बनाने के लिए सेरेमिक शील्ड का यूज किया गया है। इसकी वजह से ये आईफोन पहले से ज्यादा ड्यूरेबल हो गया है। वहीं, पॉकेट से गिरने के बाद भी टूटने के चांस कम होंगे।

फोन में अपग्रेडेड A14 बायोनिक चिपसेट दिया गया है जो कि ए13 चिपसेट की तुलना में काफी तेज काम करेगा। A14 में सीपीयू का लगभग 40 प्रतिशत और GPU लाभ 50 प्रतिशत हिस्सा होगा, जिससे प्रोसेसर का आकार 7nm से 5nm तक कम हो जाएगा, इसलिए उम्मीद है कि A14 से नए iPhone की बैटरी लाइफ अच्छी हो जाएगी। वहीं, इस नए चिप में 11.8 बिलियन ट्रांजिस्टर और 40% तेज सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) है। इसमें 30% फास्ट ग्राफिक्स भी हैं और इसे 5-नैनोमीटर मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के साथ बनाया गया है।

Apple starts iPhone 12 assembly in India

iPhone 12 5G में Apple ने रियर पर स्क्वरिश कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें डुअल कैमरा है।इस डुअल कैमरा में OIS, 120-डिग्री FoV, f / 1.8, 7 एलिमेंट लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ डुअल 12MP सेंसर हैं। फोन के फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 12MP अपर्चर f / 2.2 ट्रू डेप्थ सेंसर दिया गया है। कैमरे नए स्मार्ट मोड (फ्रंट कैमरा के साथ ही), स्मार्ट एचडीआर 3, नाइट मोड टाइम-लैप्स, और बहुत कुछ द्वारा समर्थित हैं। यह फोन 50 वॉट तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

इंडिया में iPhone 12 को तीन स्टोरेज वेरिएंट- 64GB, 128GB, और 256GB में पेश किया गया है। फोन के 64GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपए, 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपए और 256GB स्टोरेज वेरिएटं की कीमत 99,900 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here