असूस ने लॉन्च किया विश्व का सबसे फास्ट गेमिंग फोन ROG, जानें इस धाकड़ फोन के बारे में सबकुछ

मोबाइल फोन में गेमिंग की बात हमेशा होती है लेकिन एक अच्छा गेमिंग फोन का जब जिक्र आता है तो फिर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि अच्छे फोन बहुत हैं परंतु अच्छे गेमिंग फोन हैं ही नहीं। हाल में शाओमी ने ब्लैक शार्क नाम से गेमिंग फोन को पेश किया है। वहीं अब असूस ने भी इस सेग्मेंट में दस्तक दी है। कंपनी ने ताइवान में आयोजित कंप्यूटेक्स इवेंट के दौरान अपने गेमिंग फोन आरओजी ;रिपब्लिक आॅफ गेमर्सद्ध का प्रदर्शन किया है। हालांकि यह फोन भारत में आएगा या नहीं इस बारे में अब तक स्पष्ट नहीं है लेकिन कंपनी ने गेमिंग सीरीज की शुरुआत कर दी है।
हालांकि जहां गेमिंग के नाम पर सिर्फ साधारण फोन लॉन्च करने का चलन हो गया है। ऐसे में असूस ने अपने इस फोन को खास गेमिंग फीचर्स से लैस किया है। इस फोन को विश्व के सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने असूस आरओजी को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेअ पर पेश किया है। हालांकि इस चिपसेट पर अब तक कई फोन आ चुके हैं लेकिन आरओजी का प्रोसेसर सबसे तेज है। असूस आरोजी में आपको 2.96गीगाहर्ट्ज का आॅक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा। अब तक इतना क्लॉक स्पीड किसी भी फोन का नहीं है। शाओमी मी ए2 लाइट की जानकारी हुई लीक, कम कीमत में डुअल कैमरा और नॉच स्क्रीन की है तैयारी
वहीं इस फोन में आपको एड्रीनो 630 जीपीयू मिलेगा जिसके साथ कंपनी ने गेमकूल वैपर चैंबर पेश किया है जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखेगा। इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और यह 128जीबी व 512जीबी के दो मैमोरी वेरियंट में उपलब्ध है। भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले, फेस अनलॉक और फूल व्यू डिसप्ले से है लैस
गेमिंग फोन में यदि डिसप्ले बेहतर न हो तो फिर मज़ा खराब हो जाएगा। कंपनी ने इस बात का भी पूरा ध्यान रखा है। असूस आरओजी में आपको 6—इंच की 2160×1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने एमोलेट डिसप्ले का उपयोग किया है जो 90हट्र्ज रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। इतना ही नहीं यह फोन 10,000 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आता है और इसमें 10 प्वाइंट मल्टीटच सपोर्ट है। गेमिंग के बेहतर अनुभव के लिए असूस आरओजी में खास इमेज प्रोसेसिंग चिप है जो एचडीआर सपोर्ट करता है।
वहीं आसूस आरओजी का डिजाइन भी गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फोन में आपको साइड माउंटेनपोर्ट, प्रोग्रामेबल अल्ट्रासोनिक एयरट्रिगर सेंर और फोर्स फीडबैक सिस्टम दिया गया है। इसमें डॉक सपोर्ट भी है और आप ट्विन व्यू डॉक, मोबाइल डेस्कटॉप डॉक और गेमवाइस कंट्रोल वाईगीग डॉक का उपयोग कर सकते हैं।
आसूस आरओजी में फोटोग्राफी के लिए आपको 8—एमपी का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे डुअल रियर कैमरे से लैस किया है। फोन में 12—एमपी + 8—एमपी का वाइड एंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। यह फोन डीटीएस हेडफोन को सपोर्ट करता है और इसमें 7.1 सराउंड साउंड के साथ पेश किया है। वहीं फोन कंपनी ने क्वालकॉम ऐप्टएक्स हाई डेफिनेशन ब्लेटूथ वायरलेस आॅडिया सपोर्ट दिया गया है जो आपके म्यूजिक और गेमिंग साउंड को बेहतर बनाएगा।
डाटा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। वहीं पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।