
अब तक असूस इंडिया भारत में जेनफोन 3 सीरीज में 6 मॉडल लॉन्च कर चुका है। वहीं अब कंपनी एक नये फोन की तैयारी कर रही है। इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजा जा चुका है। 9 नवंबर को असूस द्वारा दिल्ली में एक इवेंट किया जा रहा है और आशा है कि इस दिन कंपनी जेनफोन 3 मैक्स को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अपने इनवाइट में फोन का नाम नहीं लिखा है लेकिन आशा इस फोन की काफी चर्चा है।
जैसा कि मालूम है कंपनी की मैक्स सीरीज विशेष रूप से बड़ी बैटरी के लिए जानी जाती है। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही मिलेगा। असूस जेनफोन 3 मैक्स को इसी साल जुलाई में वियतनाम में लॉन्च किया गया था ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले से उपलब्ध हैं। असूस की इंटरनेशनल वेबसाइट पर यह फोन लिस्ट हो चुका है। जेनफोन 3 मैक्स में आपको 4,100 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह 30 दिन स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे टॉकटाइम देने में सक्षम है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस डिवाइस का उपयोग आप पावर बैंक के रूप में भी कर सकते हैं। अर्थात दूसरे फोन को इससे चार्ज किया जा सकता है। वहीं फोन को सुपर सेविंग बैटरी मोड से लैस किया गाय है जहां 10 फीसद बैटरी में भी 36 घंटे तक इसका उपयोग किया जा सकता है।
जियो नेटवर्क पर कॉल ड्रॉप में होगी सुधार, एयरटेल ने दिए 17,000 पीओआई
फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मैटल से बने इस फोन में आप डुअल सिम का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन जेनयूआई 3.0 पर रन करता जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है।
15 नवंबर को लॉन्च होगा वीवो वी5, इसमें है 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
असूस जेनफोन 3 मैक्स में आपको 5.2-इंच का कर्व्ड डिसप्ले देखने को मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (720×1280 पिक्सल) है। फोन को क्वाडकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है और 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी में मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और 5-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।
जहां तक भारत में कीमत के बात है तो इससे पहले जेनफोन मैक्स के दो मॉडल लॉन्च हो चुके हैं तो 10,000 रुपये से कम बजट के थे। वहीं वहीं इस बार 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध होने की संभावना है।


















