जियो नेटवर्क पर कॉल ड्रॉप में होगी सुधार, एयरटेल ने दिए 17,000 पीओआई

Join Us icon

रिलायंस जियो की सर्विस भारत में लॉन्च होने के साथ ही उपभोक्ताओं ने कॉल ड्रॉप और कॉल न लगने की शिकायत शुरू कर दी थी। इसके बाद जियो द्वारा यह आरोप लगाया गया कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सहित कुछ कंपनियां इंटरकनेक्ट प्वाइंट उपलब्ध नहीं करा रहीं हैं और इस वजह से समस्या हो रही है। इसके लिए ट्राई (टेलीकॉम रेग्ल्यूलेटरी आॅफ इंडिया) से इन कंपनियों पर जुर्माने की सिफारिश भी की गई थी। वहीं कल जियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि एयरटेल द्वारा जियो के लिए अ​तिरिक्त 7,007 पोओआई (प्वाइंट आॅफ इंटरकनेक्शन) उपलब्ध कराया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप और फोन न लगने जैसी शिकायतों से निजात मिलेगी।

नए पीओआई जारी करने के साथ ही अब तक एयरटेल, जिओ के लिए कुल 17,000 इंटरकनेक्ट प्वाइंट उपलब्ध करा चुका है। इतने कनेक्शन प्वाइंट्स 7.5 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि इसके बाद भी ट्राई द्वारा कॉल बैलेंस की समीक्षा करने के लिए कहा गया है।

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल कर रहा है बड़ी तैयारी

इस बारे में एयरटेल ने कहा है कि उसने रिलायंस जियो को 7,000 अतिरिक्त पीओआई उपलब्ध कराए हैं इसे जल्द ही एक्टिवेट कर देना चाहिए। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि जितने पीओआई एयरटेल द्वारा जियो को उपलब्ध कराए गए हैं उसके माध्यम से रिलायंस जियो के वर्तमान उपभोक्ता आधार के 2.5 गुणा ज्यादा उपभोक्ताओं को सर्विस मुहैया कराई जा सकती है। आशा है कि इससे कॉल ड्रॉप की समस्या में सुधार आएगी।

इसे कहते हैं स्मार्ट गर्लफ्रेंड: 20 ब्वॉयफ्रेंड से मिले 20 आईफोन, बेचकर खरीदा घर

वहीं रिलायंस जियो ने एयरटेल के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इसे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी​ कि पिछले 3.5 महीनों में रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच लगभग 280 करोड़ से ज्यादा कॉल फेल हुए हैं। क्योंकि कंपनी द्वारा पर्याप्त मात्रा में पीओआई मुहैया नहीं कराया गया था। परंतु टेलीकॉम मंत्री, ट्राई चेयरमैन और सेवा प्रदाता कंपनियों के सीईओ के बैठक के बाद इसका निर्णय हुआ है।