
प्रमुख ताइवानी कंपनी असूस ने जेनफोन 3 सीरीज के फोन की कीमत में काफी कटौती की है। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। असूस ने जेनफोन 3 5.5-इंच, जेनफोन 3 5.2-इंच, जेनफोन 3 मैक्स 5.5-इंच, जेनफोन मैक्स 5.2-इंच और जेनफोन 3एस मैक्स की कीमत को कम किया है। कंपनी ने अधिकतम 3,000 रुपये तक की कटौती की है।
असूस जेनफोन 3 5.5-इंच स्क्रीन वाला मॉडल जिसे कंपनी ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। पहले वह फोन 19,999 रुपये में उपलब्ध था लेकिन अब इसे 16,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं जेनफोन 3 का एक दूसरा मॉडल भी है जो 5.2-इंच की स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। यह फोन पहले 17,999 रुपये में उपलब्ध था लेकिन इसे अब 15,999 रुपये में लिया जा सकता है।
शाओमी मी मैक्स 2 इस महीने भारत में होगा लॉन्च, आॅफलाइन में भी मिलेगा यह फोन
इसी तरह कंपनी ने बड़ी बैटरी वाला मॉडल जेनफोन मैक्स 5.5 में 1,000 रुपये की कटौती की है। जेनफोन मैक्स 5.5 को अब 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जेनफोन 3 मैक्स 5.2-इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है और यह फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी का एक और मॉडल जेनफोन मैक्स 3एस है इस फोन में भी असूस ने 2,000 रुपये की कमी की है।
8,999 रुपये में लॉन्च होगा मोटो ई4 प्लस, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ
असूस जेनफोन 3एस मैक्स पहले 14,999 रुपये में उपलब्ध था लेकिन अब आप इसे 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। सबसे ज्यादा कीमत की कटौती असूस जेनफोन 3 5.5 मे किया गया है। जैसा कि मालूम है जेनफोन पहले सिर्फ आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होते थे लेकिन अब इन्हें आॅफलाइन से भी लिया जा सकता है।









