
आज मार्केट में कई सारे स्मार्ट टीवी के ऑप्शन मौजूद हैं। कुछ समय पहले तक 4K TV खरीदने का कोई सेंस नहीं बनता था लेकिन अब कई सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 4K कंटेंट की भरमार है। इसके साथ आने नए रिलीज होने वाले वीडियो भी 4K में मौजूद हैं। ऐसे में अब आपके पास अपने पुराने टीवी को 4K टीवी में अपग्रेड करने का ऑप्शन है। अगर आपका बजट आपको इजाजत देता है तो आप अपने पुराने टीवी को 4K टीवी से अपग्रेड कर सकते हैं। आज मार्केट में कई सारे ब्रांड मौजूद हैं जो अफोर्डेबल कीमत में 4K टीवी मुहैया करवा रहे हैं। आज मार्केट में 35,000 रुपये तक की कीमत में 4K टीवी मौजूद हैं, जो कि Samsung, Sony, LG, Mi, TCL और दूसरे कंपनियों के हैं। अगर आप अपना टीवी अपग्रेड करने का विचार कर रहे हैं तो Amazon India पर मौजूद बेस्ट 4K टीवी के बारे में बता रहे हैं।
Amazon India पर मौजूद बेस्ट 4K टीवी
Samsung 43-inch Crystal 4K Series
Samsung भारत में टीवी के मामले में सबसे विश्वसनीय ब्रांड है। सैमसंग का Crystal 4K सीरीज कंपनी का अफोर्डेबल टीवी रेंज है जो 4K प्रोवाइड करता है। इस मॉडल का 43-इंच वाले टीवी में 3840×2160 पिक्सल का Ultra HD रेजलूशन मिलता है जो कि HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है। टीवी के तीनों ओर पतले बैजल दिए गए हैं। Samsung का यह स्मार्ट टीवी Tizen OS पर रन करता है। इस टीवी में इन-बिल्ट 20W स्पीकर मिलते हैं जो कि Dolby Digital Plus टेक्नोलॉजी के साथ Q Symphony सपोर्ट करता है। सैमसंग के टीवी में Netflix, Zee5, Hotstar और कई सारे ऐप्स प्रीइंस्टॉल्ड आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI पोर्ट और सिंगल USB पोर्ट दिया है।
TCL QLED TV 55C715
अगर आपका बजट ठीक-ठाक है तो TCL QLED 4K TV का 55 इंच आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है जिसमें Ultra HD रेजलूशन मिलता है। TCL का यह टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस टीवी में यूजर्स को Google Play Store, Google Assistant और क्रोमकास्ट जैसे फीचर मिलते हैं। यह डिस्प्ले HDR 10 सर्टिफाइड है। TCL के स्मार्ट टीवी में 30W Onkyo स्पीकर और Dolby आउटपुट मिलता है। डिस्प्ले में काफी पतली बैजल दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट दिए गए हैं।
Redmi 4K LED TV X55
Redmi ने हाल में ही मार्केट में 55-इंच का 4K TV टीवी मार्केट में लॉन्च किया है। यह टीवी कई सारे एडवांस डिस्प्ले फीचर जैसे Dolby Vision, HDR 10+, और 4K HDR रेंडरिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Redmi TV में PatchWall UI दिया गया है जो Android TV प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस यूजर इंटरफेस की मदद से यूजर्स एक ही डिस्प्ले में OTT ऐप्स और सेटटॉप बॉक्स से टीवी चैनल एक ही स्क्रीन पर आसान नेविगेशन के लिए सेट कर सकते हैं। यह टीवी Google Play Store, Google Assistant, और Chromecast फीचर सपोर्ट के साथ आता है। Redmi के टीवी में पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलते हैं। इस टीवी में 30W Dolby Audio और DTS Virtual: X speakers मिलते हैं।
AmazonBasics 50-inch 4K
AmazonBasics 4K TV स्मार्ट टीवी भी बायर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अमेजन का यह टीवी अफोर्डेबल कीमत में कई सारे फीचर ऑफर करता है। यह टीवी Fire TV OS पर रन करता है जो कि Alexa voice control और सेटटॉप बॉक्स होम स्क्रीन इंटेग्रेशन फीचर के साथ आता है। अमेजन के इस टीवी में 50-इंच का Dolby Vision, HDR 10+, और एडवांस पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए 9th जेनेरेशन इमेजिंग इंजन दिया है। यह टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर और 1.5GB रैम के साथ आता है। इस टीवी में Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV और कई ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इस टीवी में 20W Dolby Atmos स्पीकर मिलते हैं।
LG 55-inch 4K LED TV
LG भी बॉयर्स की टॉप प्रीऑरिटी पर रहता है। इस टीवी में 55-इंच का मॉडल सबसे बेस्ट है। इस टीवी में Ultra HD स्क्रीन क्वालिटी मिलती है जो स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया गया है। यह टीवी LG के WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस टीवी में ThinQ AI, Google Assistant, और Alexa का सपोर्ट भी मिलता है। इस टीवी में कई सारे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। एलजी के इस टीवी में 20W स्पीकर मिलते हैं जो Dolby Atmos सपोर्ट और LG की एडवांस 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में HDMI और USB के पोर्ट दिए गए हैं।


















