25,000 के बजट वाले स्मार्टफोन जो देंगे लंबा बैटरी बैकअप, देखें बेस्ट और लेटेस्ट ऑप्शन

Join Us icon

फोन को एक बार चार्ज करों और फिर पूरे दिन का झंझट ही खत्म। ऐसी चाहत लगभग हर स्मार्टफोन यूजर की होती है। अगर आप भी कोई लंबे बैटरी बैकअप वाला फोन ढूंढ रहें है तो आगे हमने मार्केट में मौजूद 5 नए और बेस्ट विकप्ल बताए हैं जिन्हें 25,000 रुपये के बजट में खरीदा जा सकता है। यहां दिए गए सभी मोबाइल्स को 91मोबाइल्स ने स्वयं टेस्ट किया है तथा इनका PCMark Battery Score, बैटरी ड्रॉप और चार्जिंग टाइम निकाला है।

25,000 के बजट में लंबा बैटरी बैकअप वाले फोन (सितंबर 2024)

SmartphonePCMark ScoreBatteryFast Charging
OPPO F25 Pro19 घंटे 57 मिनट5,000एमएएच बैटरी67वॉट चार्जिंग स्पीड
Realme 12 Plus17 घंटे 24 मिनट5,000एमएएच बैटरी67वॉट चार्जिंग स्पीड
OnePlus Nord CE416 घंटे 02 मिनट5,500एमएएच बैटरी100वॉट चार्जिंग स्पीड
Vivo T3 Pro15 घंटे 52 मिनट5,500एमएएच बैटरी80वॉट चार्जिंग स्पीड
iQOO Z9s Pro14 घंटे 22 मिनट5,500एमएएच बैटरी80वॉट चार्जिंग स्पीड

PCMark एक ऐसी एप्लिकेशन है जो मोबाइल की बैटरी लाइफ़ और प्रदर्शन को मापती है। 91मोबाइल्स अपनी टेस्टिंग के दौरान फोन की ब्राइटनेस 80% से उपर करके ऐप को unrestricted access देता है। इसके बाद चेक किया जाता है कि फोन सभी ऐप्स व प्रोसेसिंग के साथ कितने घंटे तक चलता है।

OPPO F25 Pro

बैटरी परफॉर्मेंस

ओपो एफ25 प्रो में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स के पीसीमार्क बेंचमार्क टेस्ट में यह 19 घंटे 57 मिनट का स्कोर टाइम अचीव कर चुकी है। यह मोबाइल 67W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस है जो इसे 42 मिनट में ही 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। बैटरी बैकअप चेक करने के लिए इसमें 30-30 मिनट के टेस्ट किए गए जिनका रिजल्ट नीचे टेबल में देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्टबैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग4%
पबजी गेम प्ले8%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले7%

प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹23,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹25,999

OPPO F25 Pro 5G में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल 2.6GHz क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें 64MP OV64B मेन सेंसर, 8MP IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। ओपो एफ25 प्रो 32MP Selfie Camera सपोर्ट करता है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

Realme 12+

बैटरी परफॉर्मेंस

यह रियलमी स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 67W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारे टेस्ट में फोन की बैटरी जहां 17 घंटे 24 मिनट का पीसीमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है वहीं इसने 20% से 100% चार्ज होने में 43 मिनट का समय लिया है। फोन का बैटरी ड्रॉप टेस्ट रिजल्ट आप आगे देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्टबैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग2%
पबजी गेम प्ले9%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले8%

प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,999

रियलमी 12+ 5जी फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.6GHz स्पीड वाला MediaTek Dimensity 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल पोर्टरेट लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

OnePlus Nord CE4

बैटरी परफॉर्मेंस

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई4 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। हमारी टेस्टिंग में इस बड़ी बैटरी ने 16 घंटे और 2 मिनट का पीसीमार्क बेंचमार्क स्कोर पाया है। यह OnePlus Mobile 100W SUPERVOOC तकनीक से लैस है जिसने 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में केवल 35 मिनट में ही बैटरी को 20% से 100%​ तक फुल चार्ज करने दिखाया है। यूट्यूब देखने और गेम खेलने में यह बैटरी कितनी घटती है, यह आप नीचे देख सकते हैं।

30 मिनट टेस्टबैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग3%
पबजी गेम प्ले7%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले5%

प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.7 इंच फुलएचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई4 के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड आईएमएक्स355 लेंस मिलता है तथा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

Vivo T3 Pro

बैटरी परफॉर्मेंस

5,500एमएएच बैटरी के साथ वीवो टी3 प्रो 5जी फोन पिछले सप्ताह ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। टेस्टिंग के दौरान इस मोबाइल ने 15 घंटे, 52 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर दर्ज किया है। इस फोन को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज करने में हमें 52 मिनट का समय लगा है। यह मोबाइल 80W FlashCharge तकनीक से लैस है। फोन का बैटरी ड्रॉप टेस्ट रिजल्ट आगे दिया गया है।

30 मिनट टेस्टबैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग2%
पबजी गेम प्ले6%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले5%

प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999

वीवो टी3 प्रो में 6.77-इंच 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 4500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50MP IMX882 + 8MP अल्ट्रा वाइड ​डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

iQOO Z9s Pro

बैटरी परफॉर्मेंस

आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन भी 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80वॉट फॉस्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क टेस्ट में इस मोबाइल का स्कोर 14 घंटे और 22 मिनट का रहा है। वहीं 20% से 100% का चार्जिंग टाइम 39 मिनट का रहा है। किस बैटरी ड्रॉप टेस्ट में इसका क्या रिजल्ट रहा, यह आप आगे पढ़ सकते हैं।

30 मिनट टेस्टबैटरी ड्रॉप
4के यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग3%
पबजी गेम प्ले7%
सीओडी: मोबाइल गेम प्ले8%

प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹28,999

आइकू ज़ेड9एस प्रो स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 से ताकत मिलती है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.63गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 6.77-इंच एफएचडी+ कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोन की फुल डिटेल (यहां पढ़ें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here